
एंटरटेनमेंट डेस्क, 7 दिसम्बर। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्टेड फेमस और टीवी के सबसे कॉट्रोवर्शिल रियलिटी शो बिग बॉस को 19वें सीजन का विनर मिल गया है. तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और अमाल मलिक जैसे मजबूत कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. यानी गौरव की जीत के साथ बिग बॉस 19 का सफर खत्म हो गया है. शो की रनरअप भरहाना भट्ट रहीं.
बिग बॉस 19 के विनर को क्या मिला?

गौरतलब है कि पिछले साल बिग बॉस 18 का खिताब जीतने के बाद करणवीर मेहरा को शो जीतने पर 50 लाख रुपय दिए गए थे. वहीं 17वें सीजन में भी मुनव्वर फारूकी को 50 लाख रुपये ही मिले थे. वहीं इस बार गौरव खन्ना को बिग बॉस जीतने पर प्राइज मनी के तौर पर 50 लाख रुपये मिले.
गौरव खन्ना का बिग बॉस 19 का गेम
बता दें कि शो के पहले दिन से ही गौरव खन्ना ने अपनी सूझ-बूझ, शांत स्वभाव और अपनी रणनीति का उदाहरण दिया. बिग बॉस को लेकर ये सोच है कि जो चिल्लाता है , जोर-जोर से अपनी बातें रखता है वही जीतता है. लेकिन अब गौरव ने इस जीत के साथ ही सोच को बदल दिया. वो पूरे शो में किसी भी विवाद में नहीं उलझे. पिछले महीने खासकर, वह ज्यादा खुले, अपनी राय मजबूती से रखी और टास्क में अपनी छाप छोड़ी – यह साबित करते हुए कि असरदार होने के लिए लड़ाई करने की जरूरत नहीं है.
सलमान ने की फरहाना की खिंचाईं
वहीं शो की रनरअप रहीं फरहाना भट्ट की सलमान खान ने स्टेज पर खिंचाई की. सलमान विनर की घोषणा करने से पहले फरहाना से पूछते हैं कि आपको याद है गौरव ने एक बार कहा था कि ट्रॉफी मैं ले जाऊंगा और तुम फिनाले पर ताली बजाती रह जाओगी? इस पर फरहाना बोलती हैं कि नहीं ऐसा नहीं है. इसी के बाद सलमान गौरव खन्ना के नाम का अनाउंसमेंट करते हैं.
धर्मेंद्र को यादकर सलमान के छलके आंसू
धर्मेद्र को शो पर ट्रिब्यूट दिया गया. उनकी वीडियो देख सलमान खान इमोशनल हो गए. उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. वो बोले- जब आप लोग घर के अंदर थे हमने एक जेम को खो दिया, बॉलीवुड के ही-मैन, धर्मेंद्र जी. मेरे पिता समान, उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. मेरे लिए उनकी जगह कोई नहीं ले सकता, वही थे बस वही. वो एक मासूम चेहरा और ही-मैन की बॉडी लेकर आए थे. हमने ही-मैन खो दिया अब उनकी यादें ही बाकी हैं.
सलमान आगे बोले- इतनी मोहब्बत मैंने किसी एक्टर के लिए नहीं देखी. इतने रील्स बने, इतना प्यार मिला उन्हें. वो 24 नवंबर को गए, उसी दिन मेरे पापा का बर्थडे होता है. कल 8 दिसंबर को उनका जन्मदिन होता है, और इसी दिन मेरी मां का भी जन्मदिन है. वो शेयर करते हैं. ये कहते हुए सलमान के आंसू बह गए. वो उन्हें पोंछते हुए दिखे. वो आगे बोले- हम इतना गम में हैं तो सोचिए सनी, बॉबी, हेमा जी का क्या हाल हो रहा होगा. इसी के साथ उन्होंने परिवार की चुपचाप तरीके फ्यूनरल करने पर भी तारीफ की.
सलमान ने बताई अमाल की गलती
सलमान खान ने बताया कि अमाल कहां चूक गए. वो बोले- हमेशा स्टार्ट और सेकंड हाफ बहुत मायने रखता है. आपकी शुरुआत बहुत अच्छी रही लेकिन बाद में अपनी शख्सियत को खो दिया. आप सबकी सुनते सुनते अपने ओपिनियन को भूल गए. इसलिए मैं आपको कान का कच्चा कहता था.
पवन सिंह की ग्रैंड एंट्री
पवन सिंह ने शो के ग्रैंड फिनाले में ग्रैंड एंट्री ली. तुम्हारे जैसा भाई कहां… गाना गाते हुए पवन सिंह सलमान खान से मिले. सलमान ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया. इसके बाद पवन ने शहबाज से एक फन डायलॉग इंग्लिश में बुलवाया. वहीं फरहाना से भी रोमांटिक डायलॉग कहलवाया. पवन बोले- फरहाना जी आपने पूरे सीजन में इतना गुस्सा किया तो अब एक रोमांटिक डायलॉग बोलें- तुम्हार अंखियां के इशारा से हमार दिल पर चोट लगल बा.



