उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबर

कालीचरण महाराज को ठाणे कोर्ट से 14 दिन की जेल

नई दिल्ली। कालीचरण महाराज को ठाणे कोर्ट से 14 दिन की जेल में डाल दिया है। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मध्यप्रदेश के भोपाल के भोज मंदिर में एक भगवा रंग पहने साधु शिव तांडव मंत्र का जाप करते हुए नजर आ रहे थे। उस साधु की आवाज में इतना दिव्य कंपन था कि उस आवाज को सुन हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया था।

इसी शिव तांडव स्त्रोतम से कालीचरण काफी प्रसिद्ध हो गए थे। उनके इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा था। कालीचरण महाराज ने बचपन से ही ब्रम्हचारी बनने का फैसला लिया था। वर्तमान में रायपुर धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र भाषण देने के मामले में महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कालीचरण महाराज को कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

ठाणे पुलिस ने महाराज को रायपुर जेल से गिरफ्तार किया। 26 दिसंबर 2021 को रायपुर के धर्म संसद में महात्मा गांधी को गाली देने के बाद टिकरापाड़ा थाने में धारा 294 और 505 (2) के तहत मामले की शिकायत की गई थी। ठाणे के नौपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महाराज को ट्रांजिट रिमांड पर ठाणे लाया गया। इसके बाद 12 जनवरी को महाराष्ट्र की वर्धा पुलिस ने इसी तरह के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button