उत्तरप्रदेशउत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

‘अबे हम भी तेरे दादा लगते हैं’, पैतृक गांव पंचूर में दिखा योगी का अलग ही अंदाज

Listen to this article

यमकेश्वर, 7 फरवरी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का छवि हार्ड नेता की है. अक्सर वे अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ चर्चाओं में हैं. उनकी चर्चाओं का कारण उनका कोई बयान नहीं बल्कि एक वीडियो है. ये वीडियो योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर से आया है. इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनका ये अंदाज लोगों को खूब भा रहा है.

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने घर पर लोगों से मिलते रहे। सुबह से ही ऋषिकेश,नरेंद्र नगर, कोटद्वार, देहरादून से आए प्रशंसक, नाते रिश्तेदार,आसपास के ग्रामीण और जन प्रतिनिधि योगी से मिलने के इंतजार में दिखाई दिए। इस दौरान एक छोटा सा बच्चा फूल लेकर सीएम योगी को देने पहुंचे। बच्चे ने पैर छुए तो सीएम योगी ने उसे चॉकलेट की एक पोटली दी। बच्चा उस पोटली को अपने दादा को देने लगा। इस सीएम ने बच्चे से कहा कि हम भी तेरे दादा लगते हैं। इस आत्मीय मुलाकात ने ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान ला दी. पंचूर गांव पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अन्य ग्रामीणों से भी घुल-मिलकर बातचीत की. उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की स्थितियों की जानकारी ली.

इस दौरान कुछ ग्रामीण युवतियां अपनी शादी का कार्ड लेकर योगी से मिलने आए थे। योगी को कार्ड देते हुए उन्हें शादी समारोह में आने का निमंत्रण देते नजर आए। योगी ने विवाह में शामिल होने की हामी भरते हुए फोटो खिंचवाई।

बता दें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. उनके गांव से एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सत्ता के शीर्ष पद पर होने के बावजूद अपने गांव की मिट्टी से जुड़ाव का यह दृश्य लोगों को खासा पसंद आ रहा है. वीडियो में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एक छोटे बच्चे को प्यार से दुलार रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ का बच्चों से मेल मुलाकात का ये वीडियो हर किसी को पंसद आ रहा है. सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बार फिर दिखाता है कि बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी योगी आदित्यनाथ अपनी गांव और जड़ों के कितने करीब हैं.

योगी आदित्यनाथ ने आज यमकेश्वर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय का भी स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कॉलेज परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. अधिकारियों से संस्थान में चल रहे विकास कार्यों व सुविधाओं की जानकारी ली.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button