क्राइमदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

रैपर बादशाह का आपत्तिजनक गाना ‘टटीरी’ यू-ट्यूब से हटाया, बादशाह ने मांगी माफी

Listen to this article

चंडीगढ़, 7 मार्च। बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह के न्यू रिलीज सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा में 3 मामले दर्ज हुए हैं। गाने में बादशाह के बोल और लड़कियों के सीन पर आपत्ति जताई गई है। अब पुलिस के एक्शन के बाद इस सॉन्ग को यू-ट्यूब से भी हटा दिया गया है। गत 1 मार्च को रिलीज हुए इस गाने पर करीब 5 मिलियन व्यूज आ चुके थे। इस गाने पर अश्लीलता फैलाने और महिलाओं व नाबालिग लड़कियों के सेक्शुअलाइजेशन के गंभीर आरोप लगे हैं।

क्या है गाने में विवादों का मुख्य कारण
गाने की एक विशिष्ट लाइन- आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने पर सबसे ज्यादा आपत्ति जताई गयी है। आलोचकों का कहना है कि ये शब्द महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। वीडियो में स्कूली यूनिफार्म पहनी नाबालिग लड़कियों को अपने स्कूल बैग फेंककर भागते हुए दिखाया गया है। साथ ही गाने में बादशाला जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर स्कूल के वातावरण को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगा है।

अपने को हरियाणा का बेटा बताते हुए बादशाह ने माफी मांगी
उधर विवाद के बीच बादशाह ने वीडियो जारी कर कहा कि मेरे गाने ‘टटीरी’ के कुछ बोल और सीन से हरियाणा के कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। मैं खुद हरियाणा से हूं। मेरा कोई उद्देश्य नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात कहूं। मैं हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां बोल हमेशा कॉम्पिटिशन को नीचा दिखाते हैं। हरियाणा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं जो विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही लुक आऊट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस गाने पर रील बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा रोडवेज बस और सरकारी स्कूल के उपयोग की जांच
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि वीडियो में जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज बस दिखाई गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि बस को वीडियो में दिखाने के लिए संबंधित विभाग से विधिवत अनुमति ली गई थी या नहीं। यदि बिना अनुमति बस का उपयोग किया गया पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120-बी के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार वीडियो में एक सरकारी स्कूल परिसर को भी दर्शाया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शूटिंग के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति ली गई थी या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button