उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

डोईवाला BEO धनवीर सिंह बिष्ट महिला सहयोगी के साथ 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Listen to this article

डोईवाला, 1 अप्रैल। देहरादून जिले के डोईवाला विकासखंड में तैनात उप शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. विजिलेंस की टीम ने आरोपी अधिकारी को नेपाली फार्म के पास घूस लेते दबोचा है. जिसके बाद उसे रायवाला कोतवाली ले जाया गया है.

गुमानीवाला स्कूल की संचालिका भी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने धनवीरर सिंह बिष्ट के साथ एक महिला सहयोगी पुष्पांजलि को भी गिरफ्तार किया है। पुष्पांजलि ऋषिकेश के गुमानीवाला में एक निजी स्कूल (उत्तरांचल माडर्न स्कूल) की संचालिका है और इस रिश्वत मामले में धनवीर सिंह बिष्ट के लिए बिचौलिये की भूमिका निभा रही थी।

बताया जा रहा है कि डोईवाला प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी हाल में तैनाती उप शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक स्कूल के आरटीई के तहत अध्ययनरत छात्रों के बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. जिस पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की सूचना दी थी. सूचना पर विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बुना.

ट्रैप के अनुसार अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा. तभी विजिलेंस की टीम ने नोट लेते गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर की गहन पूछताछ की जा रही है. विजिलेंस के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही मामले में जांच के साथ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट नेपाली फार्म में किसी निजी विद्यालय की आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के लिए रिश्वत ले रहे थे. इस मामले में शिकायतकर्ता ने थाना सतर्कता सेक्टर देहरादन में रिश्वत मांगने की एक शिकायत दर्ज कराई थी. जिसका आरोप उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट लगा था.

जिसके तहत आरोपी अधिकारी को निजी स्कूल के संचालक से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति के बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपए की धनराशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद आगे कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button