उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

मोदी का उत्तराखंड दौरा तय, योगी भी होंगे साथ, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन

Listen to this article

देहरादून, 3 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा लगभग तय हो गया है. अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र उत्तराखंड आ सकते हैं, तभी पीएम मोदी देहरादून में दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे. संभावना जताई जा रहा है कि इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं.

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे उद्घाटन करने पीएम मोदी
फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार कहा जा सकता है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियां शासन-प्रशासन स्तर पर तेज हो गई हैं. अभी तक पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे का जो संभावित कार्यक्रम मिला है, उसके अनुसार पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से उत्तराखंड से लगते हुए सहारनपुर जिले में स्थित गणेशपुर गांव पहुंचेंगे. वहीं पर पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद उसी रोड से पीएम मोदी देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड पहुंचेंगे. महिंद्रा ग्राउंड में पीएम मोदी एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 अप्रैल को देहरादून में आना प्रस्तावित हैं. इस दौरान पीएम दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे. पीएम दौरे को लेकर सभी में उत्साह है. उत्तराखंड के साथ ही देश के सभी लोग चाहते हैं कि प्रधानमंत्री जब उत्तराखंड आएंगे तो वो विकास की तमाम योजनाओ को जनता को समर्पित करेंगे.

कई मायनों में खास होगा पीएम मोदी का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह प्रस्तावित दौरा न केवल राजनीतिक दृष्टि से अहम है, बल्कि विकास परियोजनाओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. महिंद्रा ग्राउंड में होने वाली यह जनसभा राज्य की राजनीति में नई ऊर्जा भरने के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का एक बड़ा मंच बनने जा रही है.

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी का देव भूमि की जनता और उत्तराखंड राज्य से एक विशेष और धार्मिक लगाव भी है. उनके पीएम बनने के बाद उत्तराखंड में तमाम विकास कार्य की योजनाएं शुरू हुई है. सीएम धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के विकास के साथ ही पीएम ने उन तमाम क्षेत्रों में प्रवास किया है, जहां पहले कोई भी प्रधानमंत्री नहीं गया. अंतिम गांव कहा जाने वाला उत्तराखंड के माणा गांव को प्रधानमंत्री ने देश के प्रथम गांव की संज्ञा दी.

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा राज्य के लिए महत्वपूर्ण होगा और वे यहां आकर जनता से सीधे संवाद करेंगे, जिससे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का संदेश आम लोगों तक पहुंचेगा.
– महेंद्र भट्ट, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button