उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

CBSE 10वीं के परिणाम में 16 वें स्थान 91.59% पर रहा दून रीजन, बेटियां फिर आगे

Listen to this article

देहरादून, 15 अप्रैल। सीबीएसई 10वीं के परिणाम में बेटियों ने फिर बेटों को पछाड़ दिया। परीक्षा देने वाली लड़कियों में से 93.63 फीसदी पास हुईं। जबकि लड़के 90.1 फीसदी पर ही अटक गए। कुल मिलाकर देहरादून संभाग में 91.59 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए।
सीबीएसई के देहरादून संभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 1,07,803 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था। इनमें 61,711 लड़के और 46,092 लड़कियां शामिल थीं। हालांकि, परीक्षा में 61,381 लड़के और 45,914 लड़कियां बैठी थीं।

इनमें से 55,280 लड़के पास हुए और 42,988 लड़कियाें ने बाजी मारी। देहरादून संभाग में कुल 1,07,295 में से कुल 98,268 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इस हिसाब से देहरादून संभाग का कुल रिजल्ट 91.59 फीसदी रहा। यह पिछले साल 91.60 की तुलना में कुछ अधिक है।

पिछले साल 17 में 13वां, इस बार 22 में से 16वां स्थान
पूरे देश में सीबीएसई के 22 रीजन हैं। इनमें सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले रीजन में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे हैं। इन दोनों रीजन में कुल 99.97 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जबकि, दूसरे स्थान पर चेन्नई रीजन रहा। देहरादून रीजन की बात करें तो पिछले साल 91.60 फीसदी रिजल्ट के साथ 17 रीजन में से 13वें स्थान पर रहा था। इस बार कुल 22 रीजन में से 16वें स्थान पर देहरादून का नंबर आया है। इस तरह से देखें तो इस बार भी देहरादून रीजन का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में बराबर ही है।

पौड़ी में बीआर माडर्न स्कूल का दबदबा
जिला मुख्यालय पौड़ी में सीबीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में बीआर मॉडर्न स्कूल का दबदबा रहा। यहां के आदित्य पंत ने 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। विद्यालय के 35 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। केंद्रीय विद्यालय कोठार, हिल्स इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जबकि एसजीआरआर के बोर्ड परीक्षार्थी अव्वल रहे।

आदित्य पंत 98.8 फीसदी अंक हासिल कर मुख्यालय पौड़ी में टॉप पर रहे
बुधवार की शाम सीबीएसई ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया। परिणाम जारी होते ही बोर्ड परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। जिसमें बीआर मॉडर्न के छात्र-छात्राएं छाए रहे। स्कूल के छात्र आदित्य पंत ने 98.8 फीसदी अंक हासिल का मुख्यालय पौड़ी में टॉप किया। छात्र शिखर ध्यानी 97.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय, रुद्र प्रताप सिंह रावत 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button