देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

सीबीएसई 12th में सरकारी स्कूल टॉप पर, प्राइवेट लास्ट में, 85.20% छात्र सफल हुए

Listen to this article

नई दिल्ली, 13 मई। सीबीएसई 12th का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस बार कुल पास प्रतिशत 85.20 रहा है। अगर स्कूल-वाइज रिजल्ट के आंकड़ों को देखा जाए तो सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन मजबूत रहा है और परिणामों में दबदबा देखने को मिला है। केंद्रीय विद्यालय (KV) और जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव होने के बाद केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98 प्रतिशत से भी ज्यादा रहा है। वहीं, अन्य सरकारी स्कूलों का भी प्रतिशत जारी किया गया है। लिस्ट में प्राइवेट स्कूल सबसे आखिर में हैं।

CBSE 12th में सरकारी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन
cbse.gov.in पर उपलब्ध सीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 के आंकड़ों के अनुसार, स्कूल वाइज प्रदर्शन में सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन शानदार रहा है। केंद्रीय विद्यालय (KV) का पास प्रतिशत 98.55% और जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) का 98.47% रहा। इसके अलावा सरकारी स्कूलों का कुल पास प्रतिशत 89.55% दर्ज किया गया, जबकि सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों का 86.07% रहा।

EMRS स्कूलों का परिणाम 85.55% और प्राइवेट (Independent) स्कूलों का पास प्रतिशत 84.22% रहा। यह आंकड़े दिखाते हैं कि सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन सबसे मजबूत है। खास तौर पर केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

KV-JNV सबसे आगे, प्राइवेट आखिर में
केद्रीय विद्यालय (KV)-98.55%
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV)-98.47%
सरकारी स्कूल (Government School)-89.55%
सरकारी सहायता प्राप्त (Government AIDED)-86.07%
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS)-85.55%
प्राइवेट स्कूल (Independent)-84.22%

CBSE 12th Result 2026 में टॉप 0.1% छात्रों को मिलेगा मेरिट सर्टिफिकेट
सीबीएसई बोर्ड ने इस साल भी मेरिट लिस्ट नहीं जारी की है। हालांकि, अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। जिन छात्रों ने अपने विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं, उनमें से टॉप 0.1% छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट छात्रों के DigiLocker अकाउंट में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे वे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई ने नहीं जारी की मेरिट लिस्ट
CBSE ने इस साल बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है. बोर्ड ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि इसके पीछे का कारण स्टूडेंट्स के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा (Unhealthy Competition) से बचना है. हालांकि, बोर्ड उन टॉप 0.1% स्टूडेंट्स को मेरिट सर्टिफिकेट देगा जिन्होंने सब्जेक्ट्स में सबसे अधिक अंक लाए हैं.

रिजल्ट की खास बातें
कुल पास परसेंटेज 85.20% रहा
लड़कियों का पास परसेंटेज लड़कों से 6.73% ज्यादा
त्रिवेंद्रम रीजन में सबसे अधिक 95.62% पास परसेंटेज रहा
प्रयागराज में सबसे कम 72.43% पास परसेंटेज रहा

CBSE ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 12 की आंसर शीट के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) शुरू की थी, जो मूल्यांकन प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव है. CBSE के मुताबिक, बोर्ड ने इस साल कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम को पूरी तरह से लागू कर दिया है. इस कदम को अब तक की सबसे बड़ी ऑन-स्क्रीन मार्किंग पहल बताया जा रहा है.

सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए 17,80,365 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था, जिनमें से 17,68,968 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. 15,07,109 स्टूडेंट्स परीक्षा में सफल हुए. CBSE ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की थी. भारत के साथ-साथ विदेश में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने के लिए पात्रता
कक्षा 12 के स्टूडेंट्स जो एक विषय पास नहीं कर पाए हैं और उन्हें कम्पार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है.
जिन स्टूडेंट्स को 6वीं या 7वीं विषय बदलकर फेल घोषित किया गया है, वे फेल होने वाले विषय में बैठ सकते हैं.
परीक्षा में सफल हुए स्टूडेंट्स को एक विषय में अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का मौका मिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button