उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

बिथ्याणी डिग्री कालेज और AMU के संयुक्त तत्वावधान में 8 दिवसीय NEP ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

Listen to this article

यमकेश्वर, 27 मई। महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी के इतिहास विभाग और UGC-MMTTC अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 8 दिवसीय एलईपी ओरिएंटेशन सेंसिटाइजेशन 8Days NEP Orientation Sensitization कार्यक्रम 27 मई को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस वर्चुअल/आनलाइन कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों व उनके क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त किया।

प्रमुख व्याख्यान्न और विषय विशेषज्ञ
इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रोफेसर एम एम सूफियान बेग ZHECT, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ ने आउटकम बेस्ड एजुकेशन पर अपना व्याख्यान दिया तथा द्वितीय सत्र में प्रो एस के सिंह भूतपूर्व कुलपति HNB विश्वविद्यालय श्रीनगर ने इंटरकनेक्ट आफ टीचिंग एंड रिसर्च विषय पर अपना व्याख्यान दिया।

मुख्य तथा विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो वी एन खाली, निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड तथा विशिष्ट अतिथि प्रो फायजा अब्बासी, डायरेक्टर, एमएमटीसी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ व आमंत्रित अतिथि प्रो आनंद सिंह उनियाल संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा उत्तराखंड रहे।

कई राज्यों के 120 प्रतिभागी शामिल थे कार्यक्रम में
इस 8 दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया और नई शिक्षा नीति के संदर्भ में विभिन्न आयामों को समझा और उनके कार्यान्वयन पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन Online Programe के कोऑर्डिनेटर डॉ उमेश त्यागी Assistant प्रोफेसर इतिहास विभाग ने किया और कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो योगेश कुमार शर्मा जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट, डॉ गिरीराज सिंह, डॉ विनय पाण्डेय, डॉ राम सिंह सामन्त, डॉ सुनील देवराडी, डॉ नीरज नौटियाल, डॉ केशव प्रसाद डबराल, डॉ हिमानी बडोनी, डॉ सुरेश चौबे, डॉ मनवीर सिंह कण्डारी, डॉ चेतन भट्ट आदि उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP के जमीनी क्रियान्वयन और प्राध्यापकों के कौशल विकास की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button