उत्तराखंडदेश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षा

गढ़वाल विवि के बीटेक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण के लिए समर्थ पोर्टल पर करें आवेदन

Listen to this article

श्रीनगर, 14 जून। गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया 12 जून से शुरू होकर 29 जून तक पंजीकरण होंगे। अंतिम तिथ से जुड़ी वस्तृत समय सारणी पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गयी है।

इस संदर्भ में विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई की ओर से जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि एनटीए की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य)-2026 में शामिल अभ्यर्थी विवि के बिड़ला परिसर, श्रीनगर में संचालित बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।

प्रवेश का आधार (CUET और JEE)
इस बार विश्वविद्यालय के स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी में बीटेक प्रथम वर्ष की सीटों पर प्रवेश JEE Main 26 के स्कोर के आधार पर मुख्य रूप से जोसा JoSAA और सीसैम CSAB काउंसलिंग के जरिये होगा। इसके अलावा खाली बची सीटों और लैटरल एंट्री द्वितीय वर्ष के लिए CUET UG 2026 के स्कोर को आधार बनाया जायेगा।

किन ब्रांचेस में मिलेंगे प्रवेश
छात्र गढ़वाल विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में संचालित मुख्य इंजीनियरिंग शाखाओं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई), इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग (आईई), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) व सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट hnbgu.ac.in या समर्थ पोर्टल पर 12 जून से 29 जून 2026 सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। पंजीकरण के समय छात्रों को अपना जेईई JEE या सीयूईटी का रोल नंबर, स्कोरबोर्ड, 10वीं-12वीं के अंकपत्र और श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) अपलोड करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button