SBI में PO की 1500 वैकेंसी के आवेदन शुरू, अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई

नई दिल्ली, 18 जून। आपको देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में पीओ की गवर्नमेंट जॉब हासिल करने का मौका मिल रहा है। एसबीआई ने पीओ की नई भर्ती की घोषणा कर दी है। नई भर्ती में 1500 पदों का विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी किया गया है। बैंक की यह नई वैकेंसी पीओ बनने का आपके लिए गोल्डन चांस हो सकता है।
एसबीआई में पीओ की जॉब सबसे बेहतरीन और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियां में शामिल है। नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है, साथ में ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस भी 18 जून से ऑनलाइन स्टार्ट हो चुके हैं।
कौन बन सकता है SBI PO
एसबीआई पीओ भर्ती में आवेदन के लिए एजुकेशनल और एज लिमिट दो मेन योग्यता मांगी गई है। अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो एसबीआई बैंक में पीओ की नौकरी पा सकते हैं।
ग्रेजुएशन तक पढ़ाई– कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता हासिल की हो। ग्रेजुएट किसी भी स्ट्रीम से जुड़ी बाध्यता नहीं है। इसके अलावा जो कैंडिडेट्स ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर/फाइनल सेमेस्टर में हैं, वो भी फॉर्म फिल कर सकते हैं अगर उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है तो उनकी डिग्री 30 सितंबर से पहले पूरी होनी चाहिए। डुअल डिग्री वाले भी अप्लाई कर सकते है।
एज लिमिट- 21 से कम और 30 से ज्यादा उम्र नहीं होनी चाहिए। एज लिमिट 1 अप्रैल 2026 के आधार पर काउंट की जाएगी। जन्मतिथि के हिसाब से देखें तो अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 2005 से पहले और 2 अप्रैल 1996 के बाद का नहीं होना चाहिए। रिजर्व कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी।
बैंक का नाम-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पद-प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO)
पदों की संख्या-1500 (रेगुलर- 1446, बैकलॉग- 54)
आवेदन शुरू-18 जून 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट-8 जुलाई 2026
ऑफिशियल वेबसाइट-sbi.bank.in
सेलेक्शन प्रोसेस-प्रीलिम्स, मेंस, इंटरव्यू
SBI पीओ प्रीलिम्स-अगस्त 2026
SBI पीओ मेंस-सितंबर 2026
साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू अक्टूबर/नवंबर 2026
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन-https://sbi.bank.in/documents/77530/57941/18062026_1_Detailed_Adv.2026.pdf/1f1a9532-8a2f-6e59-08a0-616d62a497b1?t=1781759726353
अप्लाई कहां करें-https://ibpsreg.ibps.in/sbipojun26/basic_details.php
एसबीआई पीओ की सैलरी कितनी होती है?
स्टेट बैंक में पीओ की नौकरी हासिल करने के लिए प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू तीन मुख्य चरणों से गुजना होता है। नियुक्ति होने के बाद पीओ की स्टार्टिंग बेसिक पे सैलरी ₹48,480 मिलती है। इसका स्केल 48480-2000/7-62480-2340/2-
67160-2680/7-85920 होता है। इसके अलावा मंथली सैलरी में डीए, एचआरए, सीसीए, पीएफ, कंट्रीब्यूटरी पेंशन फंड, एनपीएस, एलएफएस, मेडिकल सुविधाएं, लीज रेंटल फेसिलिटी भी जुड़ता है, जिससे महीने की सैलरी बढ़कर मिलती है। मुंबई सेंटर में पीओ को सालाना सैलरी पैकेज करीब 21.97 लाख मिलता है।
SBI PO भर्ती में अप्लाई कैसे करें?
पीओ की इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए आसान से स्टेप्स फॉलो किए जा सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आईबीपीएस के द्वारा आवेदन लिए जा रहे हैं। ऐसे में सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाना होगा।
अगर आप यहां नए यूजर हैं, तो पहले Click here for New Registration के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, सिक्योरिटी कोड भरकर बेसिक रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए वेबसाइट पर फिर से लॉगइन करें।
अब फॉर्म भरने की आगे की प्रक्रिया बढ़ाएं। अपना नाम, माता-पिता का नाम, उम्र, कैटेगिरी, नेशनेलिटी, ऐसी सभी डिटेल्स ध्यान से भरें।
अपने 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन सभी के मार्क्स, रोल नंबर, प्रतिशत की जानकारी ध्यान से भरें।
सभी बॉक्स में डिटेल्स फिल करने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड वाले सेक्शन में अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन जमा करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
फॉर्म फिल करने के लिए जनरल, बीसी, अन्य राज्य/एससी/एसटी/पीएच सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन जमा करानी होगी। भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट विजिट की जा सकती है।



