शर्मनाक: इंग्लैंड के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरी इंडिया, मात्र 76 रनों पर ढेर हुए सूरमा

ट्रेंट ब्रिज, 7 जुलाई, 26 भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच को इंग्लैंड की टीम ने 125 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही उन्होंने सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। आयरलैंड दौरे से चला आ रहा हार का सिलसिला टीम इंडिया के लिए रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस मैच में गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक टीम इंडिया ने हर सेक्टर में निराश किया। भारतीय टीम का ऐसा बुरा हाल काफी बड़ा चिंता का विषय बन गया है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर की कप्तानी और टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। वर्ल्ड चैंपियन टीम का ऐसा हाल फैंस के समझ के परे है।
भारत के इतिहास की सबसे बड़ी हार
टीम इंडिया के लिए यह टी20 इंटरनेशनल में अब तक कि सबसे बड़ी बार है। इससे पहले टीम इंडिया को साल 2019 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के हाथों 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस मैच को तो टीम इंडिया 125 रनों से हार गई है। इस हार को भारतीय फैंस और टीम इंडिया सालों तक नहीं भूल सकेगी। टीम इंडिया चाह कर भी इस दाग को नहीं मिटा सकेगी। टीम इंडिया की रनों के मामले में अब तक की सबसे बड़ी हारों पर नजर डालें तो, यह कुछ इस प्रकार है।
कैसा रहा मैच का हाल
ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और महज 44 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 70 रनों की आतिशी पारी खेली। उनके अलावा कप्तान जोस बटलर ने 21 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि निचले क्रम में सैम करन ने 24 गेंदों पर 41 रनों की नाबाद और विस्फोटक पारी खेलकर इंग्लैंड को 200 के पार पहुंचाया। भारत की ओर से प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने जरूर कुछ विकेट चटकाए, लेकिन वे रनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम रहे।
सूर्यवंशी, ईशान, अय्यर और अक्षर सब फेल
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने आक्रामक शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही पहला झटका लगा, भारत की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढेर होती चली गई। भारत के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से 13-13 रन निकले। वहीं, सात बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर ही बना सके। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर को तीन विकेट मिले। आदिल राशिद ने दो और विल जैक्स ने एक विकेट लिया।
टी20 में लगातार पांच मैचों से नहीं जीती टीम
भारत के लिए ब्रिटेन दौरा बेहद निराशाजनक रहा है। टीम पहली बार टी20 में लगातार पांच मैचों से जीत नहीं दर्ज कर सकी है। टीम को चार हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इससे पहले जून से दिसंबर 2009 तक और जुलाई 2021 से अक्तूबर 2021 तक टी20 में लगातार चार हार का सामना करना पड़ा था। श्रेयस की कप्तानी में भारत लगातार चार मैच हार चुका है। इंग्लैंड के साथ उसका पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। दोनों टीमों के बीच अब चौथा मुकाबला गुरुवार को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।
आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड से भी सीरीज हारने की कगार पर टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह समय बेहद खराब दौर से गुजर रहा है। हाल ही में आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ 2-0 से शर्मनाक सीरीज हारने के बाद, भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ भी इस पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे हो गई है। टीम इंडिया की इस बेहद लचर बल्लेबाजी और दिशाहीन गेंदबाजी को देखकर ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम इस सीरीज को भी आसानी से गंवाने की कगार पर पहुंच चुकी है। अगर आने वाले मैचों में टीम के रवैए और प्रदर्शन में बड़ा बदलाव नहीं आया, तो फैंस को एक और बड़ी फजीहत देखने को मिल सकती है।



