उत्तरप्रदेशदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

अब AC चेयरकार ट्रेन से 270 रुपए में करें दुधवा नेशनल पार्क का सफर, IRCTC से बुक करें टिकट

Listen to this article

लखनऊ, 9 जुलाई, 26. पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों को बड़ी सौगात दी है. दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र की खूबसूरती को करीब से निहारने के लिए मैलानी-बिछिया-मैलानी रेलखंड पर एमजी टूरिस्ट एसी चेयरकार का संचालन शुरू किया है. पर्यटक इस विशेष ट्रेन से अब आरामदायक सफर के साथ-साथ दुधवा के जंगलों और वन्यजीवों का लुत्फ उठा सकेंगे. आईआरसीटीसी इस ट्रेन का संचालन करेगा.

दो दिन शनिवार और रविवार को मैलानी जंक्शन से सुबह 06:05 बजे चलेगी ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रेन नंबर 52260 मैलानी-बिछिया सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को मैलानी जंक्शन से सुबह 06:05 बजे चलेगी. भीराखेरी, पलिया कलां, दुधवा, बेलरायां, तिकुनिया, खैरतिया बांध रोड हाल्ट, मंझरा पुरब होते हुए बिछिया स्टेशन पर 10.30 बजे पहुंचेगी. बिछिया से 11:45 बजे चलकर मंझरा पुरब, खैरतिया बांध रोड हाल्ट, तिकुनिया, बेलरायां, दुधवा, पलिया कलां, भीराखेरी होते हुए मैलानी जंक्शन पर शाम 04.10 बजे पहुंचेगी.

IRCTC की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं टिकट
बताया कि ट्रेन में 60 सीटों वाली एक टूरिस्ट एसी चेयरकार लगाई गई है. मैलानी-बिछिया-मैलानी का किराया 270 रुपए रखा गया है. पैसेंजर रिजर्वेशन काउंटर और आईआरसीटीसी वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं. पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता के मुताबिक, ट्रेन के संचालन का उद्देश्य पर्यटकों को सुरक्षित, आरामदायक यात्रा के साथ-साथ दुधवा क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर देना है.

बता दें कि, कैसरबाग बस स्टेशन से एसी बस का संचालन भी दुधवा के लिए हो रहा है, जिससे पर्यटक आराम से दुधवा पहुंच रहे हैं. ईको पर्यटन के को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने कैसरबाग बस स्टेशन से बस सेवा की शुरुआत परिवहन निगम से कराई थी. सुबह यह बस कैसरबाग बस स्टेशन से रवाना होती है. अब बस के साथ ही टूरिस्ट एसी चेयर कार ट्रेन की सुविधा मिलने से यात्रियों को दुधवा तक पहुंचाना और भी आसान हो जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button