देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

ISRO ने दिल्ली समेत 8 जोन में क्लर्क, असिस्टेंट, स्टेनो समेत 200 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, 16 अगस्त लास्ट डेट

सार्थकपहल.काम। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने नई दिल्ली, बेंगलुरु समेत अपने 8 जोन के लिए भर्ती करने की घोषणा की है। जिसके जरिए इसरो असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर के 200 से ज्यादा पदों को भरेगा। हाल ही में इस भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

इसरो में नौकरी सैलरी, जॉब सेफ्टी और देशसेवा तीनों लिहाज से शानदार मानी जाती है। यही कारण है कि कैंडिडेट्स को यहां वैकेंसी निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं इस नई भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर विज्ञापन आने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 27 जुलाई आवेदन करने का लिंक ओपन हो गया है, यह अब अंतिम तिथि 16 अगस्त तक खुला रहेगा। इस अवधि के दौरान आप कभी भी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

कितने पदों पर इसरो की भर्ती
पद का नाम-रिक्तियों की संख्या
असिस्टेंट-111
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट-81
अपर डिवीजन क्लर्क-22
स्टेनोग्राफर-10
असिस्टेंट (स्वायत्त निकाय)-17
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (स्वायत्त निकाय)-01
कुल-242

ये सभी पद इसरो के अहमदाबाद, बेंगलुरु, हासम, हैदराबाद, महेंद्रगिरी, नई दिल्ली, श्रीहरिकोटा और तिरुवनंतपुरम जोन में भरे जाएंगे। आपको जिस भी जोन में नौकरी लेनी है, उसकी जानकारी फॉर्म भरते समय ही देनी होगी।

इसरो में नौकरी के लिए योग्यता
असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत या 6.32 सीजीपीए के साथ ग्रेजुएशन किया हो। साथ में कंप्यूटर पर काम करना आता हो।

जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% नंबर या 6.32 सीजीपीए के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की हो या कमर्शियल/सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा किया हो। इसके साथ एक साल का स्टेनो टाइपिस्ट स्टेनोग्राफर का अनुभव हो। इंग्लिश स्टेनोग्राफी में 60 शब्द प्रति मिनट स्पीड होनी चाहिए। इसके आलावा कंप्यूटर की नॉलेज हो, जिससे वो इसपर काम कर सकें।

उम्र सीमा: अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक होनी चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी 31 वर्ष और एससी/एसटी कैंडिडेट्स 33 साल तक आवेदन कर सकते हैं। ऊपरी उम्र में सेवारक कर्मचारी, एक्ससर्विसमैन, दिव्यांगजन, प्रतिभावान खिलाड़ी, विधवा, तलाकशुदा महिलाएं जिन्होंने फिर से शादी नहीं है, उन्हें सरकारी आदेशानुरूप छूट भी मिलेगी। एज लिमिट 16 अगस्त 2026 के आधार पर मान्य होगी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
पद-असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर
कुल पोस्ट-242
आवेदन शुरू-27 जुलाई 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट-16 अगस्त 2026
ऑफिशियल वेबसाइट-www.isro.gov.in
योग्यता-ग्रेजुएशन
सैलरी-25,500/- बेसिक पे के साथ डीए, एचआरए, ट्रांसपोर्ट और अन्य सुविधाएं
आधिकारिक भर्ती विज्ञापन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/132660422.cms
अप्लाई करने का लिंक- इसरो भर्ती में अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें https://www.isro.gov.in/ICRB_Recruitment11.html

इसरो जॉब सेलेक्शन क्राइटेरिया
लिखित परीक्षा: सभी पदों के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा ली जाएगी। जिसकी अवधि 150 मिनट की होगी। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पार्ट A,B, C और D में पास होने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाने होंगे। वहीं आरक्षित वर्ग 40 प्रतिशत नंबर लाकर क्वालिफाई हो जाएंगे।
स्किल टेस्ट: लिखित परीक्षा में परफॉर्मेंस के आधार पर 1:5 के अनुपात में उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
फाइनल सेलेक्शन: अंतिम चयन स्किल टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
सभी पदों के लिए 100 आवेदन शुल्क है। लेकिन उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग फीस के रुपये अन्य शुल्क का भुगतान भी करना होगा। यह पदानुसार है।
असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क – 500
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर- 500
असिस्टेंट अपर डिवीजन क्लर्क और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर- 1000
सीबीटी रिटन टेस्ट क्लियर करने उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फीस छोड़कर प्रोससिंग फीस वापस कर दी जाएगी। महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन जिन्हें एप्लिकेशन फीस में छूट मिली है उनकी पूरी फीस रिफंड होगी।

Related Articles

Back to top button