फ्रेशर्स के लिए इसरो में वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे नंबरों से सेलेक्शन, कोई फीस नहीं

सार्थकपहल.काम। पढ़ाई कम्प्लीट करने के बाद सबसे बड़ा टास्क होता है अच्छी नौकरी पाना। क्योंकि इस समय कैंडिडेट्स फ्रेशर होते हैं, तो सीवी की शॉर्टलिस्टिंग या इंटरव्यू हर जगह परेशानी आती है। करियर के शुरुआत में चरण में अगर आप भी ऐसी ही परेशानी से गुजर रहे हैं, तो आपको इसरो जाने की शानदार अपॉर्चुनिटी मिल रही है। दरअसल इसरो ने अपने यू.आर. राव सेटेलाइट सेंटर के लिए अप्रेंटिसशिप निकाली है। ग्रेजुएट, टेक्नीशियन, कमर्शियल प्रैक्टिस के लिए युवाओं को बिना किसी लिखित परीक्षा के भर्ती किया जा रहा है।
ऐसे में आप भी इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। 400 से ज्यादा सीटों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कैंडिडेट्स को आगे जॉब के नए विकल्प मिल सकते हैं, साथ रिज्यूम भी मजबूत बनेगा। अप्रेंटसिशिप के दौरान आपको हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, अंतिम तिथि 28 अगस्त 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इसरो अप्रेंटिसशिप 2026 वैकेंसी
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग-ग्रेजुएट-40
इलेक्ट्रॉनिकी तथा संचार इंजीनियरिंग-ग्रेजुएट-83
मैकेनिकल इंजीनियरिंग-ग्रेजुएट-50
केमिकल इंजीनियरिंग -ग्रेजुएट-15
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट-ग्रेजुएट-10
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग-ग्रेजुएट-02
एयरोनॉटिक्स इंजीनियरिंग-ग्रेजुएट-10
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग-ग्रेजुएट-10
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग-टेक्नीशियन-30
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग-टेक्नीशियन-38
मैकेनिकल इंजीनियरिंग-टेक्नीशियन-30
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-टेक्नीशियन-10
सिविल इंजीनियरिंग-टेक्नीशियन-05
इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी-टेक्नीशियन-05
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग-टेक्नीशियन-02
कमर्शियल प्रैक्टिस-डिप्लोमा-70
कुल-410
कौन अप्लाई कर सकता है?
ग्रेजुएट अप्रेंटिस: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बी.ई/बीटेक की डिग्री प्राप्त की हो।
टेक्नीशियन अप्रेंटिस: मान्यता प्राप्त स्टेट बोर्ड से संबंधित फील्ड में डिप्लोमा किया हो।
कमर्शियल अप्रेंटिस: मान्यता प्राप्त बोर्ड से कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा पूरा किया हो। ध्यान रखें कि जिन उम्मीदवारों ने 2022, 2023, 2024, 2025 और 2026 में अपनी पढ़ाई की है, केवल वे ही अप्रेंटिस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पढ़ाई के अलावा कोई अनुभव नहीं चाहिए।
https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/132805083.cms
बिना परीक्षा ऐसे होगा सेलेक्शन
अंक प्रतिशत पर बनेगी लिस्ट: कैंडिडेट्स का सेलेक्शन संबंधित विषय में आए अंक प्रतिशत के जरिए किया जाएगा। पहले ज्यादा अंकों वाले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग करके लिस्ट तैयार की जाएगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: शॉर्टलिस्टिंग होने के बाद अगले चरण में इन सभी अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद चयन के लिए एक पैनल बनाया जाएगा। जिसके जरिए चयन संबंधित प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इसरो अप्रेंटिस में स्टाइपेंड कितना मिलेगा?
अप्रेंटिसशिप के दौरान अभ्यर्थियों को कैटेगिरी के हिसाब से हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा।
ग्रेजुएट- 12,300/-
टेक्नीशियन – 10,900/-
कमर्शियल प्रैक्टिस-10,900/-
अप्लाई कहां करना होगा?
इस अप्रेंटिसशिप में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद उमंग ऐप web.umang.gov.in पर अप्लाई करना होगा। यहां अप्रेंटिसशिप के लिए रजिस्ट्रेशन लिए जा रहे हैं। इसकी कोई फीस नहीं है। इसके लिए आप यहां बताए स्टेप्स भी फॉलो कर सकते हैं।
उमंग ऐप पर जाकर होमपेज पर आपको URSC Apprenticeship का कॉलम नजर आएगा।
इसके बाद Apply for Position के लिंक पर जाएं।
अब अपना नाम, कैटेगिरी, पोजीशन, घर का पता जैसी जानकारियां भरें।
बी.ई/बीटेक/डिप्लोमा की जानकारी सीजीपीए या परसेंट में भरनी होंगी। इनमें प्राप्त किए नंबर, क्लास, पास होने का साल, महीना सबकी जानकारी भरें।
अपना फोटोग्राफ और हस्ताक्षर 50 KB में अपलोड करें। इसके आलावा जाति प्रमाण पत्र जैसे सर्टिफिकेट भी 50KB में jpg/jpeg/png फॉर्मेंट में अपलोड करें।
ध्यान रखें कि जिस बॉक्स में जानकारी भरने के लिए कही जाती है, उसे ठीक वैसे ही भरें। इसके बाद आवेदन को फाइनली सबमिट कर दें।
प्रशिक्षण की ट्रेनिंग 12 महीने की होगी। नियुक्ति के समय उम्मीदवारों को मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा कराना होगा।



