उत्तराखंडदेश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

SIR: गड़बड़ियां सुधारने का आज आखिरी दिन, आयोग को 70 हजार आपत्तियां मिलीं

देहरादून, 12 अगस्त, 26. उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 13 अगस्त तक ही दावे और आपत्तियां कर सकते हैं। इसके बाद कोई दावा, आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन पर सुनवाई की प्रक्रिया 13 सितंबर तक जारी रहेगी।

प्रदेशभर में करीब 70 हजार आपत्तियां मिल चुकी
प्रदेश में चल रहे एसआईआर के तहत जहां विसंगतियों पर सुनवाई का दौर जारी है तो वहीं नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 बनाने, वोट कटवाने के लिए फॉर्म-7, संशोधन के लिए फॉर्म-8 के अलावा आपत्तियों के लिए फॉर्म-9, 10, 11 भरने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेशभर में मतदाताओं पर करीब 70 हजार आपत्तियां आ चुकी हैं, जबकि नए मतदाताओं के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।

आपत्तियां जमा करने का आज आखिरी दिन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, दावे और आपत्तियों को जमा कराने का समय केवल 13 अगस्त तक ही है। इसके बाद स्वीकार नहीं होगा। खास बात ये है कि इन दो दिनों के भीतर जो भी मतदाता नए वोट बनवाने के लिए आवेदन करेंगे, उनका वोट एसआईआर के दौरान बन जाएगा। इसके बाद आने वाले आवेदनों पर एसआईआर पूरा होने के बाद ही विचार होगा।

मैदानी जिलों में आपत्तियों की भरमार
पहाड़ के मुकाबले प्रदेश के मैदानी जिलों में आपत्तियों की भरमार है। खासकर ऊधमसिंह नगर की जसपुर, काशीपुर जैसी कई विधानसभाओं में बड़ी संख्या में आपत्तियां आ रही हैं। इन सभी आपत्तियों के हिसाब से नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। इस पर ईआरओ निर्णय लेंगे। पांच से अधिक आपत्ति एक व्यक्ति के नाम से आने पर उसकी जांच कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button