उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

चमोली के THDC सुरंग में अचानक घुसा मलबा और पानी, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू आपरेशन जारी

चमोली, 13 अगस्त, 26. उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा हो गया. जहां पीपलकोटी में टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड) की टनल में धंसाव के साथ पानी का रिसाव हो गया. घटना करीब शाम 7 बजे के आसपास की है. जहां पीपलकोटी के मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में एचसीसी कंपनी की ओर से काम कराया जा रहा था. जिसमें पानी का रिसाव एवं भूस्खलन होने के कारण 22 कर्मचारी फंस गए, जिसमें से 18 लोगों को निकाल लिया गया है. जिन्हें विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है. वहीं, 3 लोगों की मौत की सूचना है.

पीपलकोटी टनल हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि
पीपलकोटी टनल हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है. इसकी पुष्टि चमोली डीएम गौरव कुमार ने की है. मौत की संख्या बढ़ने की आशंका है. वहीं, सीएम धामी का कहना है कि अभी तक 18 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है. जिनमें 3-4 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है. बाकी फंसे हुए लोगों को निकालने की कार्रवाई चल रही है. दो किमी लंबी टनल में शाम की शिफ्ट के दौरान 22 जमदूर काम कर रहे। टनल के भीतर पहाली से भूस्खलन के कारण अचानक दरार आ गयी। इसके तुरंत बाद कीचड़, और पानी का तेज बहाव टनल के अंदर घुस गया, जिसमें मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वे अंदर ही फंस गये। घायलों को गोपेश्वर और पीपलकोटी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन एवं छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने की बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीपलकोटी टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के संबंध में झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से दूरभाष पर वार्ता की. सीएम धामी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को टनल में फंसे उनके राज्यों के श्रमिकों की स्थिति से अवगत कराया. साथ ही बताया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 16 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है. शेष प्रभावित श्रमिकों के लिए भी सभी आवश्यक प्रयास निरंतर जारी हैं.

मुख्यमंत्री धामी ने झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को दिलाया भरोसा
उत्तराखंड सरकार उनके राज्यों के प्रत्येक प्रभावित श्रमिक और उनके परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है. हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि दोनों राज्य सरकारों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए सभी आवश्यक सूचनाएं साझा की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है. राज्य सरकार का पूरा तंत्र प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा, उपचार और सहायता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है.

सीएम धामी ने मजदूरों का हालचाल जाना और मनोबल बढ़ाया
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. साथ ही उनका हालचाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया. उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. उनके उपचार और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाएगी.

आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, रेस्क्यू अभियान की ली जानकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार देर रात पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की सूचना मिलते ही तत्काल राज्य आपदा परिचालन केंद्र देहरादून पहुंचे. जहां से पूरे राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभालते हुए अधिकारियों को युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करने के निर्देश दिए.

टीएचडीसी की टनल में ब्लास्ट की सूचना.
चमोली सीएमओ डॉ राजीव पाल ने बताया कि सुनने में आया है कि टीएचडीसी की टनल में ब्लास्ट हुआ है, जिस वजह से वहां 18 लोग फंस गए थे.

टीएचडीसी की हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की एक टनल है. शाम को करीब 6.30 बजे के करीब इसमें मलबा आया है. मलबे के साथ पानी भी आया है. टनल में जो शिफ्ट काम कर रही थी, उसमें लोग फंसे है. अभी तक 14 से 15 लोगों को निकाल लिया गया है. सभी रेस्क्यू टीम मौके पर लगी हुई है.
गौरव कुमार, जिलाधिकारी, चमोली

पीपलकोटी टनल में फंसे 22 लोग, अबतक 16 लोगों का रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल में 22 लोगों के फंसे होने की सूचना है. जिसमें से अभी तक 16 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है.

टनल के अंदर मलवा के साथ पानी भर गया
फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक चमोली जनपद के पीपलकोटि स्थित THDC टनल के अंदर 18 से 22 मजदूर फंस गए हैं. आठ लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकला गया है. टनल के अंदर मलबे के साथ पानी भर गया, जिससे टनल के अंदर कार्य करें मजदूर वाहन फंस गए हैं. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Related Articles

Back to top button