IGNOU से अब एक साल में कुल 9 विषयों ले सकते हैं मास्टर डिग्री, शर्तें लागू

नई दिल्ली, 17 अगस्त, 26. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने कुल 9 कोर्स की लिस्ट जारी की है, जिनके लिए एक साल में MA की डिग्री हासिल कर सकते हैं। आमतौर पर ग्रेजुएशन के बाद आमतौर पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई दो साल की होती है। 2 साल की पढ़ाई करने के बाद मास्टर्स की डिग्री मिलती है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के तहत एक साल में मास्टर डिग्री मिल सकती है।
ये रहे 9 कोर्स, जिनमें कर सकते हैं एक साल में MA
IGNOU यूनिवर्सिटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस पहल के तहत नौ एक साल के मास्टर प्रोग्राम उपलब्ध हैं।
M.A. इकोनॉमिक्स, M.A. सोशियोलॉजी, M.A. हिस्ट्री, M.Com., M.A. जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन, M.A. इंग्लिश, M.A. हिंदी, M.A. संस्कृत और M.A. उर्दू।
1 साल की MA डिग्री की शर्त
इग्नू ने उन ग्रेजुएट्स के लिए एक साल के मास्टर डिग्री प्रोग्राम की घोषणा की है जिन्होंने चार साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) पूरा किया है। यह पहल कुछ खास विषयों में तेजी से पोस्टग्रेजुएट करने का रास्ता देती है और नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के फ्रेमवर्क के अनुसार है। यह उन्हें अपने चुने हुए विषय में हायर एजुकेशन करने का मौका भी देती है।
IGNOU, UGC के करिकुलम और क्रेडिट फ्रेमवर्क और NEP 2020 के उद्देश्यों के अनुसार अपने FYUP प्रोग्राम्स का विस्तार कर रहा है। यूनिवर्सिटी अभी FYUP स्ट्रक्चर के तहत कई अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम ऑफ़र करती है, जिसमें इंग्लिश, संस्कृत और अन्य विषयों में बैचलर ऑफ़ आर्ट्स प्रोग्राम शामिल हैं।
इग्नू ने री-रजिट्रेशन की समय-सीमा बढ़ाई
एक साल के मास्टर प्रोग्राम में रुचि रखने वाले कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन जमा करने से पहले प्रोग्राम-स्पेसिफिक एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एडमिशन प्रोसेस, फीस की जानकारी और उपलब्धता को ध्यान से देख लेना चाहिए। बता दें कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2026 सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ा दी है। स्टूडेंट्स के पास रजिस्टर करने के लिए 16 अगस्त, 2026 तक का समय है। यह उन सभी योग्य स्टूडेंट्स पर लागू होता है जो ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड के तहत अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में एनरोल्ड हैं।



