उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

ऋषिकेश में महिलाओं ने छापेमारी कर पकड़ी अवैध शराब, पुलिस को सौंपी 12 पेटी शराब

ऋषिकेश, 22 अगस्त, 26. नगर पालिका परिषद मुनी की रेती-ढालवाला के वार्ड नंबर-6 में स्थानीय महिलाओं द्वारा अवैध शराब पकड़े जाने की घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर दर्जनों स्थानीय महिलाएं नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के साथ मौके पर पहुंचीं। महिलाओं ने कथित तौर पर अवैध शराब का जखीरा पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

महिलाओं ने की छापेमारी
क्षेत्र में काफी समय से शराब बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराज स्थानीय महिलाओं के समूह ने खुद मोर्चा संभाला और अवैध रूप से शराब बेच रहे ठिकाने पर छापेमारी की। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है। महिलाओं ने मौके से अवैध रूप से रखी गयी देशी और अंग्रेजी शराब की लगभग 12 पेटियां जब्त की।

मौके पपर हंगामा और पुलिस को सूचना
महिलाओं ने शराब बेचने वालों को पकड़कर कड़ी आपत्ति जताई और क्षेत्र में नशाखोरी व अवैध धंधा बंद करने को लेकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना देकर पकड़ी गयी शराब उनके हवाले कर दी। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

स्थानीय महिलाओं की चेतावनी
महिलाओं का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह अवैध शाब की बिक्री से माहौल खराब हो रहा है और युवा पीढ़ी गलत राह पर जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि क्षेत्र में दोबारा अवैध शराब या नशा बेेचने की कोशिश की गयी तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, सभासद बबीता रमोला, स्वाति पोखरियाल, अंबिका रावत, मीना मंदवाण, अंकिता बहुगुणा, सुरेंद्र नेगी, अजय रमोला समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button