देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

रक्षाबंधन विज्ञापन में कपड़ों और पालतू कुत्ते को राखी बांधने पर घिरीं कृति सेनन, ब्रांड ने माफी मागी

हैदराबाद, 26 अगस्त, 26. जुलेरी ब्रांड ने कृति सेनन का रक्षा बंधन वाला एड वापस ले लिया है. इस एड की सोशल मीडिया पर उनके कपड़ों को लेकर आलोचना हुई थी. यह कदम कृति के उन लोगों को जवाब देने के एक दिन बाद आया, जो उनके कपड़ों की पसंद पर सवाल उठा रहे थे.

जुलेरी ब्रांड ने सोशल मीडिया पर मिली कड़ी आलोचना के बाद एक्ट्रेस कृति सेनन वाला एड हटा दिया है. 26 अगस्त को ब्रांड ने एक बयान जारी किया और बताया कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया से एड हटा लिया है.

ब्रांड GIVA ने दी सफाई

ब्रांड के स्टेटमेंट में लिखा है, ‘हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं. एक ब्रांड के तौर पर, हमने हमेशा पूरे परिवार के साथ इन खुशी के पलों को मनाने में विश्वास किया है और इस बार हम अपने पालतू जानवरों के लिए भी यही प्यार और जश्न मनाना चाहते थे. अगर हमारे हाल के एड से अनजाने में समाज के कुछ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था. सम्मान के तौर पर, हमने वह एड सभी मीडिया से हटा लिया है. इन त्योहारों के मौसम में आप सभी के लिए प्यार और पॉजिटिविटी की कामना करता हूं.’ सम्मान और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ब्रांड GIVA ने विज्ञापन को पूरी तरह वापस ले लिया और अपने पोस्ट पर कमेंट सेक्शन को भी बंद कर दिया है।

क्या थी विवाद की वजह
दरअसल विज्ञापन में कृति सेनन ने इंडो-वेस्टर्न (ब्रालेट/क्राप स्टाइल ब्लाउज, ड्रैप्ड स्कर्ट और केप) ड्रेस पहनी थी। ट्रोल्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार पर इस तरह के पहनावे को अनुचित बताया था। विज्ञापन में कृति सेनन को अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधते दिखाया गया था, जिस पर कुछ लोगों ने धार्मिक परंपरा का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया था।

विवाद में कंगना रनौत की टिप्पणी
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने नाम लिए बिना इस पर तंज कसा था और लिखा कि ‘आज महिलाओं के पास पारंपरिक से लेकर आधुनिक तक कपड़े पहनने के ढेरों विकल्प हैं, ऐसे में कोई अपने भाई को रक्षाबंधन पर बिकनी/अंडरगार्मेंट्स जैसे कपड़ों में राखी क्यों बांधेगा? यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब लगता है’।

ब्रांड के स्टेटमेंट से पहले कृति सेनन का जवाब
ब्रांड के स्टेटमेंट से पहले कृति सेनन ने उन सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया था, जिन्होंने उनके आउटफिट पर सवाल उठाए थे. कृति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए सवाल किया कि एक महिला के कपड़ों को कल्चर के प्रति उसके सम्मान का पैमाना क्यों माना जाता है। उन्होंने अपनी स्टोरी पर लिखा था, त्योहारों का मतलब आपके पहने हुए कपड़ों से नहीं है, बल्कि ट्रेडिशन के लिए आपके इमोशन और मीनिंग से मतलब है.’ कृति सेनन ने बताया कि वह इस त्योहार को कैसे सेलिब्रेट करती है. उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि वे और उनकी बहन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं.

उन्होंने आगे लिखा है, ‘रक्षाबंधन रक्षा का बंधन है. मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं. हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की उतनी ही रक्षा कर सकते हैं जितनी एक भाई करता है. हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं. हमारे लिए, यह प्रार्थना और वादा हमारे कुत्तों के लिए भी है. आखिरकार, वे भी परिवार हैं.’

उन्होंने आगे कंगना रनौत का नाम लिए बिना पलटवार करते हुए लिखा है, ‘हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना है? एथनिक फैशन इतने सालों में बदल गया है, लेकिन फिर भी एक महिला का अपने कल्चर के प्रति सम्मान सिर्फ उसके कपड़ों से मापा जाता है. कल्चर और ट्रेडिशन उसके दिल में हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं.’

रक्षाबंधन के एड में कृति सेनन डीप-नेक ब्लाउज और केप वाले आइवरी लहंगे में दिखीं. कई लोगों ने उनके लुक की तारीफ की, तो कुछ ने इसे गलत कहा और कल्चर और परंपराओं के नाम पर उनके आउटफिट पर सवाल भी उठाए, जिसके बाद ब्रांड ने सोशल मीडिया से एड को हटाने का फैसला लिया.

Related Articles

Back to top button