उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति से की भेंट, ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भी लिया अनुभव

देहरादून, 31 अगस्त। रक्षाबंधन के अवसर पर देहरादून जिले के एकलव्य विद्यालयों के 15 जनजातीय छात्र-छात्राओं के लिए एक ऐसी याद छोड़ गया, जिसे वे शायद लंबे समय तक नहीं भूलेंगे। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चकराता, मेहरावना और कालसी के विद्यार्थियों को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन घूमने के साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का अवसर मिला। राष्ट्रपति से आमने-सामने मिलने का अनुभव विद्यार्थियों के लिए उत्साह और गर्व से भर देने वाला रहा। 28 से 30 अगस्त तक चले तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

छात्रों को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से भेंट करने का सौभाग्य मिला
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने नई दिल्ली के विभिन्न ऐतिहासिक, शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक स्थलों का भी अवलोकन किया। इस शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष एवं पाठ्यपुस्तकों से परे प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से देश के इतिहास, संस्कृति, लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं राष्ट्रीय विरासत को समझने का अवसर मिला।

दिल्ली के कई ऐतिहासिक, शैक्षणिक स्थलों का किया भ्रमण
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने दिल्ली के विभिन्न ऐतिहासिक और शैक्षणिक स्थलों का भी भ्रमण किया। उन्हें देश के इतिहास, संस्कृति, लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय विरासत को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला। जिला जनजाति कल्याण अधिकारी ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जिला जनजाति कल्याण अधिकारी, देहरादून ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्रीय चेतना के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रपति भवन की यात्रा और राष्ट्रपति से भेंट विद्यार्थियों के लिए न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत भी बनेगी।

Related Articles

Back to top button