देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए PGIMR में आई नई भर्ती, ग्रुप B लेवल पर भरे जाएंगे 243 पद

सार्थकपहल.काम। मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद अच्छी जॉब ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए चंडीगढ़ स्थित PGIMR पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में नई भर्ती आई है। हाल ही में इंस्टीट्यूट की तरफ से ‘ग्रुप बी’ नर्सिंग ऑफिसर पद पर वैकेंसी घोषित की गई है। जिसके जरिए 200 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। जो भी उम्मीदवार मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी अपॉर्चुनिटी है। चंडीगढ़ में ही आपकी जॉइनिंग होगी।

PGIMR देश के प्रमुख मेडिकल इंस्टीट्यूट में आता है। यह सिर्फ अच्छा हॉस्पिटल ही नहीं है ,बल्कि यहां मेडिकल एजुकेशन, रिसर्च और कई गंभीर बीमारियों का इलाज भी होता है। यहां जॉब पाना उन लोगों के लिए बढ़िया अवसर हो सकता है, जिन्हें मेडिकल फील्ड में लंबा करियर बनाना है। ऑफिशियल वेबसाइट pgimer.edu.in पर नर्सिंग ऑफिसर वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी स्टार्ट हो चुका है। आप चाहें तो अप्लाई भी कर सकते हैं।

सरकारी नर्सिंग ऑफिसर के लिए योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (हॉनर्स) नर्सिंग की डिग्री पूरी की हो। याबीएससी नर्सिंग रेगुलर कोर्स के साथ पोस्ट बेसिक नर्सिंग की हो और नर्सिंग और नर्स मिडवाइफ (आरएन या आरएन एंड आरएम) स्टेट नर्सिंग काउंसिल से रजिस्ट्रेशन हो। याजनरल नर्सिंग और मिड वाइफरी में डिप्लोमा किया हो। स्टेट नर्सिंग काउंसिल से नर्स और मिडवाइफरी में डिप्लोमा और एक साल का 50 बेड के अस्पताल में काम का अनुभव हो।
एज लिमिट कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 वर्ष तक होनी चाहिए।
आयुसीमा में एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, पीडब्ल्यूबीडी को कैटेगिरी वाइज 10-15 साल अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी।

नर्सिंग ऑफिसर PGIMER भर्ती जरूरी जानकारी
संस्थान-पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER)
पद-नर्सिंग ऑफिसर (Nursing Officer)
रिक्तियां-243
पोस्ट कोड-NUR /001
सैलरी कितनी मिलेगी-7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-07, (44900-142400/-) प्रति माह तक
आवेदन कब से शुरू-10 सितंबर 2026
रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख-3 अक्टूबर 2026
भर्ती का नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/134052981.cms

सेलेक्शन क्राइटेरिया क्या है?
आवेदन से जुड़ी डिटेल्स के साथ चयन प्रक्रिया जानना भी जरूरी है। क्योंकि इसकी तैयारी आपको अभी से शुरू करनी होगी।
लिखित परीक्षा
शॉर्टलिस्टिंग
इंटरव्यू
प्रोविजनल रिजल्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
फाइनल सेलेक्शन

कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा आगरा, अहमदाबाद, अंबाला, भठिंडा, बेंगलोर, भोपाल समेत देशभर में 29 शहरों में ली जाएगी। नर्सिंग ऑफिसर ग्रुप बी पद पर 100 MCQ टाइप सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल 01 अंक का होगा। कुल 100 अंकों का पूरा पेपर होगा। परीक्षा के लिए 100 मिनट की अवधि ही रखी गई है। पेपर में निगेटिव मार्किंग भी है। हर गलत सवाल के लिए 0.25 मार्क्स की निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट्स चुने जाएंगे।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
इस भर्ती में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 1500/- के साथ ट्रांजेक्श न फीस भी भरनी होगी। वहीं एससी/एसटी कैटेगिरी के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 800/- तय किया गया है। पीडब्ल्यूबीडी वालों को एप्लिकेशन फीस से छूट दी गई है। फीस की पेमेंट डेबिट, क्रेडिट, नेट बैंकिंग से की जा सकेगी

Related Articles

Back to top button