बिना TET और CTET वालों के लिए यूपी में पीजीटी के 2607 पदों पर सरकारी शिक्षक भर्ती

सार्थकपहल.काम। उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने नई शिक्षक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। टीचर की सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का अच्छा मौका है। इस भर्ती अभियान में प्रवक्ता (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर यानी PGT) पद पर कुल 2607 खाली रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहे हैं।
आयोग (UPESSC) के विज्ञापन संख्या 06/2026 द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में प्रवक्ता (PGT) के कुल 2607 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। हालांकि, वैकेंसी की संख्या घट या बढ़ भी सकती है। योग्य उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता: आयोग ने हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इतिहास, भूगोल, शिक्षाशास्त्र, नागरिक शास्त्र, कृषि समेत कुल 26 विषयों के लिए पीजीटी टीचर की भर्ती निकाली है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या पोस्टग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके अलावा, संबंधित विषय में बीएड की डिग्री भी मांगी गई है।
आयु सीमा: योग्य उम्मीदवारों की उम्र 01 जुलाई 2026 को 21 साल से कम और 62 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यूपी पीजीटी की सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-8 के तहत 47,600 रुपये (शुरुआत सैलरी) से लेकर 1,51,100 रुपये (अधिकतम सैलरी) तक वेतन दिया जाएगा।
TET/CTET की जरूरत नहीं: इस भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET या CTET) पास होना अनिवार्य नहीं है। टीईटी की शर्त केवल प्राइमरी और अपर प्राइमरी या टीजीटी स्तर के लिए लागू होती है।
OTR हुआ अनिवार्य
आयोग ने ऑलानलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए बड़ा बदलाव करते हुए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य कर दिया है। उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले ओटीआर पूरा करना होगा। इसके बाद ही पीजीटी भर्ती का फॉर्म भर सकेंगे। किभी भी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।



