देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

CBSE ने जारी किए 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, cbseacademic.nic.in से करें डाउनलोड

नई दिल्ली, 22 सितंबर, 26. सीबीएसई CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू करने वक्त आ गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026-27 के लिए सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। जो स्टूडेंट्स इस बार बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे बोर्ड की एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर विषय-वार सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम देख सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं
CBSE सीबीएसई ने स्पष्ट कर दिया है इस सत्र के परीक्षा पैटर्न, प्रश्न पत्र के डिजाइन और पासिंग क्राइटेरिया में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। यह पिछले सत्र के समान ही रहेगा। SQP (सैंपल क्वेश्चन पेपर) और मार्किंग स्कीम जारी होने से, अब छात्रों के पास बोर्ड परीक्षा के पैटर्न को समझने और अपनी तैयारी की योजना बनाने के लिए एक आधिकारिक संदर्भ उपलब्ध है। सैंपल पेपर से नियमित प्रैक्टिस और मार्किंग स्कीम का के जरिए छात्र परीक्षा से पहले एग्जाम फॉर्मेट को समझ सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा फरवरी 2027 में होने की उम्मीद
सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 फरवरी महीने से शुरू होने की उम्मीद है। 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम मार्च के आखिर तक, जबकि 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम अप्रैल तक आयोजित किए जा सकते हैं। सीबीएसई द्वारा जारी सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम स्टूडेंट्स की तैयारी में काफी मदद कर सकती है।

कब आएगी सीबीएसई बोर्ड एग्जाम की डेटशीट?
बोर्ड कभी भी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर सकता है। पिछले पैटर्न के हिसाब से सीबीएसई सितंबर महीने में बोर्ड परीक्षाओं की टेंटेटिव डेटशीट जारी कर देता है। इसलिए स्टूडेंट्स को अपनी डेटशीट का बेसब्री से इंतजार है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

सैंपल पेपर क्यों जरूरी हैं?
सैंपल पेपर छात्रों को असली परीक्षा से पहले बोर्ड परीक्षा के स्ट्रक्चर और फॉर्मेट को समझने में मदद कर सकते हैं। वे तय समय में सवालों के जवाब देने की प्रैक्टिस करने और उन विषयों की पहचान करने के लिए इन पेपरों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिन्हें और पढ़ने या रिवाइज करने की जरूरत है। उसी तरह, मार्किंग स्कीम भी उतनी ही जरूरी हैं क्योंकि इनसे पता चलता है कि जवाबों का मूल्यांकन कैसे किया जाता है। छात्र इनका इस्तेमाल जवाबों में जरूरी बातों को समझने और सैंपल पेपर की प्रैक्टिस करते समय अपने परफॉर्मेंस को समझने के लिए कर सकते हैं।

How to Download CBSE SQP
फॉलो करें स्टेप्स
CBSE की ऑफ़िशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘बोर्ड एग्जामिनेशन’ सेक्शन में जाएं।
यहां ‘सैंपल क्वेश्चन पेपर्स’ पर क्लिक करें।
क्लास X या क्लास XII चुनें।
जरूरी सब्जेक्ट चुनें।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम PDF डाउनलोड करें।

https://cbseacademic.nic.in/SQP_CLASSX_2026-27.html

https://cbseacademic.nic.in/SQP_CLASSXII_2026-27.html

CBSE असेसमेंट स्कीम में कोई बदलाव नहीं
CBSE ने साफ किया है कि 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए असेसमेंट स्कीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। क्वेश्चन पेपर का डिजाइन और असेसमेंट का तरीका वही रहेगा जो 2025-26 सेशन में इस्तेमाल किया गया था।

बोर्ड ने यह भी कहा है कि पास होने के नियमों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 2027 में क्लास 10 और क्लास 12 की बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का असेसमेंट मौजूदा नियमों के आधार पर ही किया जाएगा।

इसका मतलब है कि स्टूडेंट्स को आने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए किसी बदले हुए असेसमेंट स्ट्रक्चर की तैयारी करने की जरूरत नहीं है। मौजूदा सिलेबस और परीक्षा गाइडलाइंस के साथ-साथ सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। किसी भी जानकारी की पुष्टि के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Related Articles

Back to top button