CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय घेराव, video

देहरादून, 25 सितंबर, 26. मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज देश भर में उग्र प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली, पटना, चंडीगढ़, जम्मू, देहरादून और कोलकाता सहित देश के कई बड़े शहरों में सड़कों पर उतरकर विरोध जताया. प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की देखने को मिली. चंडीगढ़ और पटना में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन यानी पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया.
उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनाव संबंधी अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े कथित मामलों के साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सचिवालय घेराव किया. पार्टी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की मौजूदगी में और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत विधायकों ने प्रदर्शन में भाग लिया.
वोट चोर कहा मिलेंगे – बीजेपी के दफ्तर में!
राष्ट्रद्रोही कहा मिलेंगे – बीजेपी के दफ्तर में! pic.twitter.com/6Z4DDgHH9Q— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) September 25, 2026
कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुई उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने सरकार पर वोट चोरी के साथ-साथ इलेक्शन चोरी किए जाने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा तत्काल प्रभाव से चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर देना चाहिए. उन्होंने कहा सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेगी.
यह ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति जी को संबोधित है, जिसमें हमारी मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और वोटों की चोरी के लिए उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। यह ज्ञापन हम सभी कांग्रेसजनों की ओर से शासन को सौंप रहे हैं। pic.twitter.com/jbGysV5lzs
— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) September 25, 2026
कुमारी शैलजा ने कहा सरकार कभी परिसीमन के नाम पर तो कभी सीटें बढ़ाने के नाम पर लोगों की आंखों में धूल झोंकती आई है। उन्होंने इसे मात्र दिखावा बताया और आरोप लगया कि यह दरअसल वोट चोरी यहां तक की इलेक्शन चोरी करते आए हैं. इसके दोषी मुख्य चुनाव आयुक्त हैं, इसलिए उनको जेल होनी चाहिए.
बता दें इससे पहले सभी कांग्रेसी राजपुर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए. उसके बाद भारी संख्या में जुलूस निकालते हुए सचिवालय कूच करने निकले. पुलिस ने कांग्रेस जनों को सचिवालय से पहले बेरिकेडिंग की दो लेयर लगाकर रोक दिया. इससे आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता बेरिकेडिंग पर चढ़ गए. सरकार के खिलाफ वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप सुभाष रोड पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया. फिलहाल सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता सुभाष रोड में धरने पर बैठे हुए हैं.



