उत्तराखंडदेश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक
पिटकुल व यूजेवीएनएल में समूह ग के 78 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

देहरादून, 6 अक्टूबर, 26. पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में समूह-ग के 78 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इसके लिए 12 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू करेगा।
अगले साल 14 मार्च को परीक्षा प्रस्तावित
आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, पिटकुल में तकनीशियन ग्रेड-2 (विद्युत) के 37 पदों, यूजेवीएनएल में तकनीशियन ग्रेड-2 (विद्युत) के 16 और तकनीशियन ग्रेड-2 (यांत्रिक) के 25 पदों के लिए ये भर्ती शुरू की जा रही है। 12 अक्तूबर से 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 28 से 30 नवंबर तक आवेदन में गलती सुधारने का मौका मिलेगा। अगले साल 14 मार्च को परीक्षा प्रस्तावित की गई है।