देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

रेलवे एनटीपीसी में टिकट सुपरवाइजर, सीनियर क्लर्क समेत 3548 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

सार्थकपहल.काम। रेलवे ने एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। इसका शॉर्ट नोटिफिकेशन तो पहले ही आ गया था। लेकिन अब आरआरबी ने डिटेल्ड नोटिफिकेशन के साथ इस भर्ती की एप्लिकेशन विंडो भी ओपन कर दी है। 8 अक्टूबर से इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य कैंडिटेस अपना फॉर्म ऑनलाइन http://www.rrbapply.gov.in पर जमा कर सकते हैं।

रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट CEN 06/2026 भर्ती में चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 3548 पद भरे जाएंगे। इन सभी पदों में सबसे ज्यादा रिक्तियां गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए हैं। इस पोस्ट के लिए 2750 अभ्यर्थी सेलेक्ट किए जाएंगे। रेलवे में ये सभी पोस्ट अच्छे लेवल की हैं, जिनपर महीने का वेतन भी बढ़िया मिलता है। तो आवेदन करने का मौका बिल्कुल भी ना छोड़ें।

रेलवे NTPC ग्रेजुएट भर्ती के लिए योग्यता
कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो या इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो।
अभ्यर्थी ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो।
आरआरबी ने फॉर्म भरने के लिए अधिकतम उम्र 33 वर्ष तय की है। वहीं ऊपरी उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।
जनरल/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स का जन्म 2 जनवरी 1994, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर का 2 जनवरी 1991 और एससी/एसटी अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 2 जनवरी 1989 से पहले नहीं होनी चाहिए।

भर्ती बोर्ड-रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
विज्ञापन संख्या-CEN No- 06/2026
पद-चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
ऑफिशियल वेबसाइट-http://www.rrbapply.gov.in
आवेदन शुरू-8 अक्टूबर 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट-6 नवंबर 2026
फॉर्म में सुधार करने की तारीखें-9-18 नवंबर 2026
योग्यता-ग्रेजुएट
चयन प्रक्रिया-सीबीटी-1, सीबीटी-02, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल, मेरिट लिस्ट
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/134779900.cms

NTPC भर्ती में सेलेक्शन के स्टेज
सीबीटी-1: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट स्टेज -I में जनरल अवेयरनेस, मैथिमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 100 सवाल आएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। जिसे क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी दूसरे स्टेज में बैठ सकेंगे।
सीबीटी-2: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के इस दूसरे स्टेज में जनरल अवेयरनेस से 50, मैथिमेटिक्स से 35 और जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 35 सवाल आएंगे। कुल 120 सवालों के जवाब अभ्यर्थियों को देने होंगे। पहले और दूसरे दोनों स्टेज में 1/3 की निगेटिव मार्किंग भी लगेगी। इसे ध्यान में रखते हुए क्वेश्चन अटेंप्ट करें।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: दूसरा स्टेज पास करने के बाद अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। जिसमें रेलवे बोर्ड अभ्यर्थियों के ओरिजनल दस्तावेजों को वेरिफाई करेगा।
मेरिट लिस्ट: इसके बाद अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

रेलवे NTPC एप्लिकेशन फीस एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी, महिला , ट्रांसजेंडर, माइनोरिटीज/इकोनॉमिकली बैकवर्ड क्लास को ₹250 एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। इनके अलावा बाकी सभी अभ्यर्थियों को ₹500 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जो भी कैंडिडेट्स सीबीटी का पहला स्टेज क्वालिफाई कर लेंगे उन्हें फीस रिफंड होगी। इसमें जो भी रिजर्व कैटेगिरी से लोग होंगे उन्हें पूरी फीस और बाकी अभ्यर्थियों को ₹500 में से ₹400 रिफंड होंगे।

Related Articles

Back to top button