उत्तराखंडदेश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षा

दिसंबर से फरवरी तक देहरादून-हावड़ा के बीच चलने वाली उपासना एक्सप्रेस रद्द रहेगी

देहरादून, 14 नवम्बर, 26. ट्रेन संख्या 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलती है। इसके 26 फेरे रद्द किए गए हैं। वहीं, ट्रेन संख्या 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस के भी 26 फेरे निरस्त रहेंगे।

सर्दी के मौसम में कोहरे से रेल परिचालन प्रभावित होने के चलते रेलवे ने देहरादून और हावड़ा के बीच संचालित होने वाली उपासना एक्सप्रेस ट्रेन के 52 फेरों को रद्द करने का निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार दिसंबर से फरवरी तक देहरादून-हावड़ा और हावड़ा-देहरादून चलने वाली उपासना एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर संचालित नहीं होंगी। इससे देहरादून से पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

2 दिसम्बर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी उपासना
रेलवे के आदेश के मुताबिक ट्रेन संख्या 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलती है। इसके 26 फेरे रद्द किए गए हैं। वहीं, ट्रेन संख्या 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस के भी 26 फेरे निरस्त रहेंगे। यह ट्रेन बुधवार और शनिवार को संचालित होती है। दिसंबर 2026 में दोनों ट्रेनों के आठ-आठ फेरे, जनवरी 2027 में नौ-नौ फेरे और फरवरी में नौ-नौ फेरे रद्द किए जाने की सूचना दी गई है। देहरादून से चलने वाली यह ट्रेन 2 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।

इसके अलावा हावड़ा-काठगोदाम और काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस के परिचालन में भी कटौती की गई है। कोहरे के दौरान सुरक्षित रेल संचालन के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।

कुंभ एक्सप्रेस का उठा सकते हैं लाभ
उपासना एक्सप्रेस और कुंभ एक्सप्रेस का समय और रूट बिल्कुल एक जैसा है, इसलिए बुधवार और शनिवार को छोड़कर बाकी 5 दिन आप सीधे कुंभ एक्सप्रेस से यात्रा कर सकते हैं।

हरिद्वार या ऋषिकेश से बोर्डिंग
यदि देहरादून से सीधे टिकट नहीं मिल पाता है, तो आप हरिद्वार या योग नगरी ऋषिकेश जाकर दून एक्सप्रेस / कोलकाता एक्सप्रेस (13152) पकड़ सकते हैं, जो रोजाना चलती है। यदि सीधी ट्रेन में वेटिंग अधिक हो, तो आप देहरादून से दिल्ली या लखनऊ (जैसे लखनऊ मेल या शताब्दी) जाकर वहां से हावड़ा के लिए राजधानी, दुरंतो या पूर्वा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का विकल्प चुन सकते हैं।

यात्रा करने से पहले यात्री अपनी ट्रेन की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) के माध्यम से अवश्य जांच लें।

Related Articles

Back to top button