भारत ने U19 के रोमांचक मुकाबले में पाक को हराकर खिताब जीता, मोहित-मनल ने लूटी महफिल video

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को यहां अंतिम गेंद तक चले रोमांचक फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया. भारत के मोहित उल्वा प्लेयर ऑफ द मैच और आर्यवीर सहवाग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने.
INDIA, AGAINST ALL ODDS! 🫡
From the brink of defeat to the top of Asia! Mohit Ulva delivers a knock to remember, sealing a sensational win for India in the U19 Asia Cup final against Pakistan! 🏆 #SonySportsNetwork #SonyLIV #PAKvIND pic.twitter.com/tcdZduKIs4
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 14, 2026
सलामी बल्लेबाज उस्मान खान के 107 रन की मदद से पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय टीम ने उतार-चढ़ाव से भरे इस रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर लक्ष्य हासिल कर नौंवी बार खिताब अपने नाम कर लिया.
भारत ने हारा मैच जीत लिया
भारतीय टीम एक समय हारी हुई सी नजर आ रही थी. भारत का जब समय आठवां विकेट गिरा, तब स्कोर 252 रन था. वहां से जीत की दूरी तय करनी थी और सिर्फ दो ही विकेट बचे थे. तब मनल चौहान को मोहित उल्वा का अच्छा साथ मिला. दोनों ही खिलाड़ियों ने मिलकर टीम को जीत के करीब ला दिया. इसमें मनल चौहान ने 32 गेंदों में 47 रन बनाए. इसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे. लेकिन टीम के मैच जीतने से पहले ही वह आऊट हो गए.
मोहित उल्वा ने चौका जड़कर दिलाई जीत
वहीं भारत का नौवां विकेट 309 रन के स्कोर पर गिर गया, उस समय लगा कि भारत के हाथ से मैच निकल जाएगा. लेकिन मोहित उल्वा ने धैर्य बनाए रखा, उन्हें वेंकट का साथ मिला. मोहित ने सिर्फ 26 गेंदों पर 49 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी ने उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के जड़े। वहीं 11वें नंबर पर आए वेंकट ने 8 गेंद पर 11 रन बनाए. उन्होंने भी दो बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा. मोहित ने मैच की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की.
उस्मान खान ने खेली शतकीय पारी
पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने शतक लगाया. सलामी बल्लेबाज उस्मान ने 111 गेंदों पर 107 रन बनाए. उन्होंने 11 चौके और तीन छक्के जमाए. वहीं तीसरे नंबर पर आए अब्दुल कादिर ने भी अच्छी बैटिंग की. उन्होंने सिर्फ 54 गेंदों पर 80 रन बनाए. उन्होंने तीन चौके और आठ छक्के जड़े। इसके अलावा फरहान यूसुफ ने 60 गेंदों पर 63 रनों की एक अच्छी पारी खेली. उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए.



