उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

देहरादून में छठ की तैयारियां पूरी, बिहारी महासभा ने छठ पूजा को लेकर सार्वजनिक अवकाश की मांग की

देहरादून, 14 नवम्बर, 26. पूर्वांचल और बिहार के प्रवासी परिवारों की सांस्कृतिक पहचान का बड़ा उत्सव छठ पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत हो गई है. 15 नवंबर की शाम को ढलते सूर्य को संध्या अर्घ्य देने और फिर 16 नवंबर को उगते सूर्य को उषा अर्घ्य के साथ पर्व का समापन हो जाएगा. जिसको देखते हुए देहरादून में बिहारी महासभा की ओर से तमाम तैयारियां की गई हैं. छठ पूजा को लेकर बिहारी महासभा ने 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की मांग की है.

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई है. छठ पर्व को लेकर देहरादून में भी तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में बिहार महासभा उत्तराखंड की ओर से टपकेश्वर महादेव मंदिर, प्रेमनगर और मालदेवता स्थित छठ घाट पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिसके तहत बिहारी महासभा विशेष की ओर से इन घाटों की साफ-सफाई के साथ ही घाट पर क्षतिग्रस्त हिस्सों के मरम्मत का कार्य भी कराया गया है. जिससे घाट पर आने वाली व्रती महिलाओं को पूजा करने में किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े.

छठ महापर्व के पहले दिन यानि 13 नवंबर को नहाय-खाय के अवसर पर व्रती स्नान कर शुद्धता के साथ लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है. 14 नवंबर को खरना हुआ, जिसमें व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को खीर का प्रसाद ग्रहण किया. इसके बाद, 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. सोमवार को यानि 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा.

भी प्रदेशवासियों, बिहार और पूर्वांचल के लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा व्रतियों की सुविधा को देखते हुए टपकेश्वर घाट पर चेंजिंग रूम, भोजपुरी गीत-संगीत और सुबह अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है. प्रेमनगर नदी और चंद्रमणि घाट पर भी महासभा की ओर से श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं. टपकेश्वर घाट पर छठ पूजा के दौरान करीब छह से सात हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं. प्रेमनगर नदी पर करीब 20 हजार और चंद्रमणि घाट पर आठ हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है.
लल्लन सिंह, अध्यक्ष, बिहारी महासभा

लल्लन सिंह ने कहा कि छठ ऐसा पर्व है, जिसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य की उपासना की जाती है. जिसके चलते, बिहारी महासभा ने सरकार से 16 नवंबर को छठ व्रतियों की सुविधा को देखते हुए एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग भी की. उनका कहना है कि सरकारी और निजी संस्थानों में काम करने वाले कई श्रद्धालुओं को व्रत और पूजा के दौरान ड्यूटी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में सरकार को श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं को समझते हुए अवकाश घोषित करना चाहिए.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर पूर्वांचल समाज के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. सीएम ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है. भगवान सूर्य की उपासना और छठी मइया की आराधना को समर्पित यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, अनुशासन, संयम तथा समर्पण का संदेश देता है.

Related Articles

Back to top button