उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नर

नशेबाजी और रफ्तार ने छीन ली चार दोस्तों की जिंदगी

कानपुर।  बिधनू में सड़क हादसे में चार दोस्तों को मौत की नींद सुला दिया, जबकि दो दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। सभी दोस्त रमईपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। वापस घाटमपुर से बाहर निकलते समय हादसा चार दोस्त जिंदगी से हाथ धो बैठे। सभी दोस्त रमईपुर में रियाज के वालिमा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

सभी लोग रात को रमईपुर पहुंचे। नितिन, संदीप व चार अन्य दोस्त घूमने के लिए रमईपुर से घाटमपुर की तरफ निकल पड़े, जबकि दो दोस्त वहीं कार्यक्रम में रुक गये। घाटमपुर हाईवे पर डिवाइडर न होने के कारण वैसे भी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

कार 100 स्पीट से चल रही थी। मटियारा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर गलत दिशा में चली गई। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर से बचने के लिए ट्रक का स्टेयरिंग बांई ओर को मोड़ दिया। इसके बाद भी दोनों में टक्कर हो गई। हादसे में नितिन और दिलीप को छोड़कर सभी चारों दोस्तों की मौत हो गई। इस हादसे में किसी के घर का चिराग बुझ गया तो किसी बहन की राखी बांधने वाली कलाई छीनकर भाई के साथ बहनों की भी जिंदगी बर्बाद हो गई।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button