आसाराम बापू एक बार फिर आए सुर्खियों में

गोंडा। लगभग नौ साल पहले राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को आसाराम के आश्रम में खड़ी कार में युवती का शव मिला है। युवती चार दिन से लापता थी। जिसकी सूचना छह अप्रैल को मिश्रौलिया चौकी पर दर्ज है। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम पहले से ही लगी थी। पुलिस ने आश्रम को घटनास्थल सहित सील कर दिया है।
पांच अप्रैल शाम से गायब हुई युवती का शव गोंडा और बहराइट मार्ग के विमौर गांव में आसाराम बापू के आश्रम परिसर में खड़ी कार में मिला। परिवार वालों में इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। आश्रम में खड़ी में बदबू आने के बाद चौकीदार के देखने के बाद शव की सूचना दी गयी। घटना का पता लगाने के लिए डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीम जुट गयी है। आश्रम के सेवादार सहित कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों पता चल सकेगा। रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हो सकेगी। एसपी स्वयं डीएम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे।
कई सवालों के जवाब ढूंढ रही है पुलिस
आसाराम बापू के आश्रम परिसर में खड़ी कार किसकी है, कार के अंदर किशोरी कैसे पहुंची, शव दो दिन तक कार में पड़ा रहा और किसी को इसकी भनक भी नहींलगी, किशोरी आश्रम क्यों और कैसे पहुंची आदि कई सवाल सेवादारों की भूमिका पर भी उठ खड़े हुए हैं। वहीं किशोरी के गायब होने के बाद 36 घंटे बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज होना भी प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। कार आश्रम के एक सेवादार की बताई जा रही है, जो काफी दिनों से आश्रम में खड़ी है। पुलिस कई सवालों का जवाब खंगाल रही है।