उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

गर्भवती महिला की सिर कटी लाश बोरे से बरामद

देहरादून। गर्भवती महिला की एक सिर कटी लाश देहरादून के कैंट क्षेत्र स्थित जंगल से बोरे से बरामद हुई है। पुलिस मामले को आनर किलिंग से जोड़कर देख रही है। आसपास के क्षेत्रों में प्रेम प्रसंग के विवादों की जानकारी भी ली जा रही है। मौजूदा समय में लाश की शिनाख्त करना लगभग मुश्किल है। पुलिस के पास केवल कागजी कार्रवाई के शिवाय और कोई चारा नहीं बचा है।

राजधानी देहरादून में सिर कटी लाश का राज अब भी उसे मारने वाले के सीने में ही दफन है। युवती आठ माह की गर्भवती भी थी। मामला राजधानी के कैंट क्षेत्र में राजभवन के पास जंगल का था। यहां रोजाना की तरह कई महिलाएं कूड़ा बीनने आती हैं। इनमें से कुछ महिलाओं ने यहां एक बोरा देखा तो उसका मुंह खोल दिया। बोरे का मुंह खुलते ही एक हाथ बाहर आ गया। यह देख औरतों के होश उड़ गये।

72 घंटे बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि वह एक युवती की लाश थी, जिसका सिर गायब था। महिला के हाथों और पैर के नाखूनों में नेल पालिस लगी हुई थी। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती आठ महीने की गर्भवती है। पुलिस ने आसपास के अस्पतालों में युवती से संबंधित जानकारी जुटानी चाही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

लाश की शिनाख्त होना मुश्किल
लाश को देखकर नहीं लगता कि कोई इसकी शिनाख्त कर पाएगा। पुलिस ने आसपास तमाम तरह की खोजबीन करने के बाद अब मात्र कागजी कार्रवाई ही शेष है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button