उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले का मुंह काला कर सड़कों पर घुमाया

गाजियाबाद। पांच साल की बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पकड़कर लोगों ने मुंह काला कर सड़कों पर घुमाया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

जानकारी के अनुसार मोदीनगर की एक कालोनी में पांच साल की बच्ची को खेलते समय मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़खानी करने पर आरोपी का मुंह काला कर क्षेत्र में घुमाने का मामला सामने आया है। कालोनी की एक पांच वर्षीय बच्ची खेलते-खेलते अचानक लापता हो गयी। लोग बच्ची को खोजते हुए एक घर में पहुंचे तो वहां किराये पर रहने वाला एक व्यक्ति बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। परिजनों को देखते ही बच्ची उनसे लिपटकर रोने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त व्यक्ति को पकड़कर उसके मुंह पर कालिख पोतकर मोहल्ले में घुमाया।

लोगों ने उस व्यक्ति की पिटाई भी की। बताया जा रहा है दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। घटना से संबंधत वीडियो शुक्रवार को ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। वीडियो की जांच की जा रही है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button