उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

हिंदुत्व की रक्षा करनी है तो बीजेपी को ही वोट दें: तेजस्वी सूर्या

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर है, जहां भाजयुमो प्रदेश मंत्री डा. सुधीर जोशी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। हेलीपैड से श्रीनगर रामलीला मैदान तक बाइक रैली में लोगों का हुजूम देखते ही बनता है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी ने भी उत्तराखंड पहुंच कर रोड शो के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। तेजस्वी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पहाड़ का तेजी से विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार 60 पार का लक्ष्य लेकर युवा सरकार बनानी है। इसके लिए सभी अभी से जी-जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं है। यह विशुद्ध रूप से कार्यकर्ताओं की और देशभक्तों की पार्टी है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अगर उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को बचाना है तो हिंदुत्व की राजनीति को समर्थन करने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button