उत्तरप्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक भूचाल अभी भी जारी

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी में सियासी घटनाक्रम तेजी से घट रहा है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि 24 घंटे के अंदर ही योगी सरकार में वन, पर्यावरण और जन्तु उद्यान मंत्री और मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी टाटा-टाटा बाय-बाय कह दिया। उनका भी सपा में जाना तय माना जा रहा है।

दारा सिंह चौहान ने राज्यपाल को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है, ‘पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के साथ पिछड़े और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे आहत होकर मैं उत्तर प्रदेश मंत्रि-मंडल से इस्तीफा दे रहा हूं। हालांकि, इस फैसले के बाद अभी भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया आनी बाकी है। बता दें कि दारा सिंह चौहान मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। दारा सिंह चौहान की अखिलेश से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘सामाजिक न्याय’ के संघर्ष के अनवरत सेनानी दारा सिंह चौहान का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

Related Articles

Back to top button