उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरवीडियोसामाजिक

आम के बगीचे में 24 से ज्यादा बंदरों को जहर देकर मारने का मामला, 7 गिरफ्तार video

हल्द्वानी। उधम सिंह नगर में कई एकड़ में फैले एक आम के बाग में करीब 24 बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, सभी वहां एकत्र हो गये। ग्रामीणों का आरोप है कि बाग की देखभाल कर रहे लोगों ने बंदरों को जहर देकर मार डाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 5-7 लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में शुरू कर कर दी है।

मामला उधम सिंह नगर के काशीपुर का है। यहां कई एकड़ में फैले एक आम के बाग में करीब दो दर्जन बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह जमीन पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले एक आदमी की है। उसने करीब दो साल पहले इस जमीन को ठेके पर दिया था। स्थानीय लोग जब अपने जानवरों के लिए घास काटने बाग में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक बंदर का बच्चा अपनी मृत मां से लिपट कर रो रहा है।

गड्ढे में मृत मिले कई बंदर

इसके बाद गांववालों ने बंदर के बच्चे को अपने घर ले जाकर सुरक्षित रख लिया। इस दैरान उन्होंने देखा कि आसपास और भी कई बंदरों के शव पड़े हैं। आम के बाग में कई जगह से दुर्गंध आ रही थी। जब गड्ढा खोदकर देखा तो उन्हें कई सारे बंदर दबे हुए मिले। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से आम के बाग को मालिक ठेके पर देता आ रहा है। ग्रामीणों ने बाग की रखवाली कर रहे लोगों पर बंदरों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। साथ ही इस बात की जानकारी पुलिस को दी और रखवाली कर रहे लोगों को पुलिस को सौंप दिया। https://sarthakpahal.com/

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: पुलिस
आईटीआई के थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरेली के कुछ लोगों ने इस जमीन को ठेके पर लिया है। उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। इसके बाद पुलिस ने बाग की रखवाली करने वाले सभी 5-7 लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, मृत बंदरों के शवों को पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। थाना प्रभारी ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का भी बात कही।

Related Articles

Back to top button