उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

रुद्रप्रयाग के झालीमठ में फिर हुआ भूस्खलन

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के झालीमठ में फिर हुआ भूस्खलन होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गयी है। तल्लानागपुर के ग्राम पंचायत सारी के राजस्व ग्राम झालीमठ में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। रविवार को हुए भूस्खलन से यहां पर एक मकान पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो गया। इसके अलावा मकान के चौक का आधा हिस्सा भी ध्वस्त हो गया। वहीं दूसरी ओर कई और मकानों में भी भूस्खलन से दरारें पड़ गई हैं। खतरे को देखते हुए परिवारों को मकान छोड़कर अन्य जगह शरण लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।

https://sarthakpahal.com/

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
28 फरवरी की सुबह भी इसी जगह भूस्खलन आया था, तब से हालात खराब होते जा रहे हैं। पूरे झालीमठ में कई जगह मकानों में दरारें पड़ गई हैं। बीते सप्ताह आए भूस्खलन से दो गौशाला व शौचालय पहले ही ध्वस्त हो चुके हैं। तब से गांव के अन्य लोगों के घरों में शरण लिए हुए हैं।

भूस्खलन प्रभावित झालीमठ का सर्वेक्षण किया गया है। विस्थापन ही यहां का एकमात्र उपाय है। इन प्रभावित परिवारों को अन्यत्र विस्थापित करने के लिए प्रशासन के माध्यम से जल्द अन्यत्र भूमि चयन की कार्रवाई की जाएगी।
-डा. दीपक हटवाल, खान अधिकारी रुद्रप्रयाग/चमोली

ऋषिकेश मंडी समिति के बाहर चार दुकानों में भीषण आग

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button