उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

सदी के महानायक को देखने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़

देहरादून। सदी के महानायक देवभूमि उत्तराखंड की दिव्यता और भव्यता से हमेशा प्रभावित रहे हैं। बिग बी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। जैसे ही लोगों को उनकी भनक लगी, लोग जौलीग्रांट एयरपोर्ट दौड़े चले आए। भारी भीड़ के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बिग बी को टर्मिनल से बाहर लाया गया। विशेष चार्टड विमान से सुबह करीब दस बजे मुंबई से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे नरेंद्र नगर के लिए रवाना हो गए। प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेताब रहे, लेकिन उनकी सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि कोई भी उनके करीब नहीं जा पाया। उनके चाहने वालों को निराश लौटना पड़ा।

सदी के महानायक अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए हैं। 26 मार्च से हरिद्वार में फिल्म ‘गुड बाय’ की शूटिंग शुरू हो रही है जो एक अप्रैल तक चलेगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। नरेंद्र नगर होटल आनंदा में उनका रुकने का कार्यक्रम है।

https://sarthakpahal.com/

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button