उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नर

पत्नी वियोग में दुखी पति ने फांसी लगाई

देहरादून। पत्नी के वियोग में दुखी पति ने फांसी लगाकर अपनी कहानी को विराम दे दिया। पिटकुल में संविदा पर काम करने वाले एक ड्राइवर ने सुसाइड नोट छोड़कर फांसी के फंदे को गले लगा लिया। वह पिटकुल में संविदा पर काम करता था। बाजार चौकी प्रभारी ने बताया कि शांति विहार में एक युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना मिला है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक युवक फंदे पर लटक रहा था। उसे तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दरअसल उसकी पत्नी मायके चली गयी थी। पत्नी के वियोग में उसने फांसी लगा दी। सुसाइड नोट में ड्राइवर ने लिखा, ‘स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, मैं तमसे अलग नहीं रह सकता। अब मैं भी जा रहा हूं, मेरे जाने के बाद टुक्कू को मत डांटना।’

मृतक की पहचान मनीष चौधरी निवासी कांवली के रूप में हुई है। वह शांति विहार आईएसबीटी के पास अपने साले के साथ किराये के मकान में रहता था। मनीष 2015 से पिटकुल में संविदा पर ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। मनीष की 2018 में स्वाति से शादी हुई थी, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी स्वाति करीब एक साल से अपने मायके में रह रही थी। उनकी दो साल की एक बेटी जिसका नाम टुक्कू है। जबसे पत्नी मायके में रह रही थी, वह तभी से वह परेशान था।

पुलिस को मनीष की जेब से सुसाइड मिला, जिसमें उसने आगे लिखा था कि ‘मेरी मौत के लिए मेरी पत्नी स्वाति को कोई दोष न दिया जाए। इसमें उसकी कोई गलती नहीं है।’

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button