क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

मौत का मातम मनाने जा रहे चार लोगों की और मौत

पानीपत। मौत का मातम मनाने जा रहे चार लोगों की और मौत हो गयी। पानीपत में जीटी रोड स्थित पुलिस लाइन के पास शुक्रवार सुबह पांच बजे बड़ा हादसा हो गया। ओवरटेक कर रहे ट्रक ने इको कार को टक्कर मार दी। हादसे में इको गाड़ी में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

पानीपत में हुए हादसे में मरने वालों में एक ही परिवार के 2 सगे भाई, एक बच्चा और मृतक भाइयों का चाचा भी शामिल है। सभी लोग नोएडा से कैथल के खन्नौरी गांव मौत का मातम मनाने जा रहे थे। हादसा दिल्‍ली और चंडीगढ़ नेशनल हाई वे के पास राधे होटल के पास हुआ। लोगों से मिली पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी थी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

यूपी के बुलंदशहर निवासी दयानंद ने बताया कि वह हाल में सिलापुर, नोएडा में रह रहा है। उन्होंने बताया कि बेटी बिमला की कैथल में शादी हुई थी। गुरुवार रात करीब 11 बजे उन्हें उसकी मौत की सूचना मिली। वह रात 2 बजे किराये की इक्को गाड़ी में सवार होकर अपने बेटे रमेश (28), नवाब (40), राकेश, ममता, नीलम, प्रियांशु (6) और वंशिका के साथ कैथल के लिए रवाना हो गए।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button