उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

ईपीएफओ आफिस में गड़बड़ी पर सीबीआई का छापा

देहरादून। ईपीएफओ उत्तराखंड के देहरादून और हल्द्वानी आफिस में गड़बड़ी की शिकायत पर आज सीबीआई की टीम ने दोनों जगह एक साथ छापेमारी की है। सीबीआई की टीम दस्तावेजों के साथ जांच कर रही है। दोनों आफिस में सीबीआई छापे की फाइनल रिपोर्ट तैयार की जायेगी।

सूत्रों के मुताबिक ईपीएफओ जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कहते हैं, देहरादून और हल्द्वानी आफिस में गड़बड़ी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस शिकायत पर बुधवार को सीबीआई देहरादून ने पांच-पांच सदस्यों की दो टीम बनाकर देहरादून जीएमएस रोड और हल्द्वानी आफिस में भेजी।

आज दोनों टीमें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के आफिस खुलते ही छापेमारी में जुट गई। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में टीम ने कर्मचारी भविष्य निधि के आफिस में 2021-22 वित्तीय वर्ष के अभिलेखों की जांच की। सीबीआई टीम के पहुंचने के बाद ईपीएफओ के कर्मचारियों में खलबली मच गई है। दोनों आफिस में जांच-पड़ताल की फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में जो भी खामियां पाई जाएंगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

https://sarthakpahal.com/

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button