उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

गृहक्लेश से तंग डेढ़ साल के बच्चे संग गंगनहर में कूदी महिला, दोनों की मौत

देहरादून। गृहक्लेश से तंग आकर सिडकुल क्षेत्र में रहने वाली मुरादाबाद की रहने वाली अपने 15 महीने के मासूम बच्चे को साथ लेकर गंगनह में कूद गयी। सूचना मिलने पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने जल पुलिस की मदद से सर्च आपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे बाद मां बेटे दोनों का शव पुलिस ने पथरी पुल से बरामद कर लिया।

https://sarthakpahal.com/

सिडकुल थाना क्षेत्र में में रहने वाले व मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले विक्रम की पत्नी रविवार को बहादराबाद में गंगनहर पुल पर अपने 15 माह के बेटे के साथ गंगनहर में कूद गयी। गृहक्लेश से तंग महिला को बच्चे समेत छलांग लगाते देखकर राहगीरों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा मौके पर पहुंचे और जल पुलिस के जवानों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाते हुए मां और बेटे दोनों की खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे खोजबीन करने के महिला और उसके मासूम बेटे का शव पथरी पुल से बरामद कर लिया गया।

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि महिला का पति विक्रम सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। दोनों के बीच बात बात पर झगड़ा होता रहता था। गृह क्लेश के चलते महिला तंग आकर अपने 15 महीने के मासूम बच्चे के साथ गंगनहर में कूद गई थी। उन्होंने बताया कि कि दोनों के शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button