उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

मामी के चक्कर में घनचक्कर भांजे ने मामा को निपटाया

काशीपुर। मामी के चक्कर में घनचक्कर बने भांजे ने मामा को ही रास्ते से हटा दिया। भांजे को अपनी मामी से प्यार हो गया और प्यार में बाधक बन रहे मामा को मौत के घाट उतार दिया। घटना का खुलासा आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने कोतवाली में किया। पुलिस ने मृतक की पत्नी व भांजे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

विदित हो कि ग्राम गोपीपुरा निवासी ब्रजमोहन पुत्र शिवचरन का शव 20 मई की देर रात्रि गांव के ही पास एक खाली पड़े प्लॉट में खून से लथपथ मिला था। मृतक के भाई बुद्ध सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर सगे भांजे सौरभ पुत्र नरेश सिंह हाल निवासी गौशाला हेमपुर डिपो काशीपुर पर ब्रजमोहन की हत्या करने का आरोप लगाया था।

जब पुलिस ने सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि मामा ब्रजमोहन ने मेरठ निवासी प्रीति कौर उर्फ लाडो से प्रेम विवाह किया था। ब्रजमोहन शराबी था और वह शराब पीकर मामी को मारता पीटता रहता था। एक दिन सौरभ अपनी मामी के घर गया था मामी ने उसके साथ कुछ अश्लील हरकतें कर दीं। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों मौका देखकर एक दूसरे से चुपके-चपके मिलने लगे।

इसी बीच मामी प्रीति कौर ने पति ब्रजमोहन की रोज की प्रताड़ना से तंग आकर अपने प्रेम संबंधों के आड़े आ रहे पति को रास्ते से हटाने को भांजे सौरभ से कहा। सौरभ को क्या चाहिए था, वो तो पहले से ही मामी के चक्कर में घनचक्कर बन चुका था। उसने योजना बनाकर ब्रजमोहन को खूब शराब पिलाई और जब वह नशे में हो गया तो उसने उसके सिर पर पत्थर से बार कर दिया और फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सौरभ व प्रीति कौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button