उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नर

ऋषिकेश में युवती का कमरे के पंखे पर लटका मिला शव

यमकेश्वर। ऋषिकेश में संदिग्ध अवस्था में एक युवती का शव कमरे के भीतर पंखे पर लटकता मिला। श्यामपुर पुलिस चौकी को सोमवार सुबद करीब आठ बजे सूचना मिली कि अमित ग्राम गली नंबर 30 निवासी एक युवती का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

https://sarthakpahal.com/

युवती की बहन और जीजा से पूछताछ
श्यामपुर चौकी प्रभारी राम नरेश शर्मा ने बताया कि ऋषिकेश में संदिग्ध अवस्था में युवती का शव कमरे में पंखे से लटकने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम को भेजा दिया गया है। मृतक की पहचान मधु (22 वर्ष) पुत्री धर्मराज के रूप में हुई है। जिस समय उक्त घटना घटित हुई उस समय घर पर मधु की बहन और जीजा दोनों मौजूद थे। पुलिस युवती के जीजा और बहन से गहराई से पूछताछ कर रही है। युवती के माता-पिता इस समय बरेली अपने गांव गए हुए हैं। जिन्हें सूचित कर दिया गया है।

सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद युवती की बहन और जीजा से जरूरी पूछताछ की। युवती के जीजा और बहन ने बताया कि कमरे के भीतर पंखे से युवती लटकी हुई हालत में मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल ऋषिकेश भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button