उत्तराखंडखेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

केएम करिअप्पा फुटबाल टूर्नामेंट में गढ़वाल हीरोज ने गढ़वाल राइफल्स को हराकर जीता खिताब

नई टिहरी, 9 मार्च। टिहरी लेक फेस्टिवल के तहत जनरल केएम करिअप्पा फुटबाल टूर्नामेंट में गढ़वाल हीरोज विजेता और 14 गढ़वाल राइफल्स उपविजेता रही। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी और धनराशि के चेक देकर सम्मानित किया।
रोमांचक मुकाबले में गढ़वाल हीरोज दिल्ली 2-1 से जीती
सोमवार को बौराड़ी स्टेडियम में संचालित केएम करिअप्पा फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गढ़वाल हीरोज और 14 गढ़वाल राइफल्स के बीच खेला गया, जिसमें गढ़वाल हीरोज ने 14 गढ़वाल राइफल्स को 2-1 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इससे पूर्व टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 14 गढ़वाल और 7 गढ़वाल राइफल्स के बीच खेला गया, जिसमें 14 गढ़वाल ने 5-1 जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला आईआईएमटी मेरठ और गढ़वाल हीरोज की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें गढ़वाल हीरोज ने आईआईएम मेरठ की टीम को 1-0 से हराकर फाइनल में पहुंची। विजेता टीम को डेढ़ लाख और उपविजेता को 75हजार का चेक और ट्राफी प्रदान की गयी।
गढ़वाल हीरोज के वाकमैन को मिला गोल्डन बूट का खिताब
गढ़वाल हीरोज के खिलाड़ी वाकमैन को शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्डन बूट मिला। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आगामी वर्षों में भी नई टिहरी में करिअप्पा फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जाए।
इस मौके पर डॉ राकेश भूषण गोदियाल, दर्शन गुसाईं, देवेंद्र नौडियाल, कुलदीप पंवार, गंगा भगत नेगी, मनोज नेगी, मंजीत सजवाण, अशद आलम, हनुमंत महर, बद्री प्रसाद सकलानी, मानवेंद्र रावत, अबरार अहमद, दिव्यांशु रावत, राकेश भंडारी, देवेंद्र राणा, सूरी राणा, भगत चौहान, दौलत रावत मौजूद थे। इस समापन समारोह में जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button