उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

महिला थानाध्यक्ष ने सिपाही के साथ लिए सात फेरे

इटावा। महिला थानाध्यक्ष रजनी सिंह और सिपाही नरेंद्र सिंह की टकराई, दोनों में प्यार हुआ और अब दोनों ने जन्मों जन्मों तक साथ रहने की कसमें खा ली। दोनों की शादी की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में महिला थाना प्रभारी के रूप में तैनात दारोगा रजनी सिंह विवाह बंधन में बंध गयी हैं। रजनी सिंह की शादी सिविल लाइन थाने में तैनात सिपाही नरेंद्र सिंह के साथ हुई है। महिला दारोगा रजनी सिंह हाथरस जिले की रहने वाली हैं, जबकि सिपाही नरेंद्र सिंह अलीगढ़ का रहने वाला है।

ड्यूटी के दौरान चढ़ा प्यार परवान
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में तैनात सिपाही नरेंद्र सिंह महिला दारोगा रजनी सिंह के काम से इतना प्रभावित हुआ कि उन्हें अपना दिल दे बैठा। सिपाही ने संकुचाते हुए महिला दारोगा के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। महिला थानाध्यक्ष भी सिपाही के काम से प्रभावित थी। उन्होंने नरेंद्र सिंह के शादी के प्रस्ताव पर मोहर लगा दी। इसके बाद दोनों ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। और बीते छह जून को दोनों की शादी अलीगढ़ के एक गेस्ट हाउस में हुई। इस शादी में परिवार के चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया था।

रजनी सिंह की गिनती उत्तर प्रदेश के जिले के तेजतर्रार महिला दारोगाओं में होती है। रजनी सिंह जसवंतनगर पुलिस थाने के अलावा सिविल लाइन इलाके में जेल चौकी प्रभारी के रूप में भी तैनात रही हैं। फिलहाल काफी समय से वह इटावा महिला थाने की थाना प्रभारी हैं। रजनी सिंह महिला उत्पीड़न के मामलों में सुनवाई बड़ी ही जिम्मेदारी से करती हैं।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button