उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

अमित शाह के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र फेक निकला

देहरादून। अमित शाह के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र फर्जी पाया गया है। फेक पत्र को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। प्रथम दृष्ट्या जांच में ही पत्र फर्जी पाया गया था। अब पीआईबी ने भी इस पत्र को फेक बताया है। एसटीएफ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल इंटरनेट मीडिया पर सीएम धामी को अमित शाह द्वारा जेड सिक्योरिटी प्रदान किए जाने का एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। जबकि जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया था। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने अवगत कराया कि धामी को जेड सिक्योरिटी का कोई पत्र अमित शाह द्वारा नहीं भेजा गया है।

गृहमंत्री के वायरल फर्जी पत्र के मामले में एसटीएफ ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने इस पत्र को फेक बताया है। एसटीएफ उत्तराखंड में सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल कार्यरत है, जिसका उद्देश्य इंटरनेट मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक एवं गलत सूचना प्रसारित होने पर तत्काल प्रभाव से छानबीन कर वैधानिक और उचित कार्रवाई करना है।

पत्र की जांच में पाया गया कि गृह मंत्री के पत्र को बदलकर इस प्रकार से समाज में कानून व्यवस्था बाधित करने के लिए भ्रामक सूचना प्रसारित की गयी है। मामले में एसटीएफ द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button