उत्तरप्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी का जोरदार स्वागत

देहरादून। कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी का देहरादून कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा की महिला मोर्चा शाखा ने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और कोटद्वार की विजयी विधायक ऋतु खंडूरी भूषण का जोरदार स्वागत किया गया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में प्रदेश कार्यालय पहुंचकर ढोल नगाड़ों के साथ ऋतु खंडूड़ी भूषण की जीत का जश्न जोरदार ढंग से मनाया। महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को माला और पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस उपलक्ष में महिला कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया और आपस में गले मिलकर होली खेली।

उन्होंने कहा कि कोटद्वार से चुनाव जीत कर ऋतु खंडूड़ी ने यह साबित किया है कि हौसला हो तो महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें उनकी सीट यमकेश्वर से टिकट ना देकर कोटद्वार से अवसर दिया। अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री के आशीर्वाद और अपनी महिला टीम के भरोसे उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया। इस अवसर पर प्रदेश की महामंत्री अन्नू कक्कड़, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर, रितु मित्रा, मंजू शर्मा, नंदिनी शर्मा और महिला मोर्चा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button