उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

उत्तरकाशी में यमुना नदी में गिरा वाहन, एक को बचाया, दो की तलाश जारी

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में चामी के पास देहरादून की ओर आ रहा एक एमजी हेक्टर वाहन अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा। वाहन यमुना नदी में गिरने के बाद बहकर करीब 300 मीटर आगे चला गया। वाहन में तीन लोग सवार बताये जा रहे हैं। एक आदमी को बचा लिया गया है, जबकि दो लोगों की तलाश की जा रही है।

एक घायल व्यक्ति को बचाया
उत्तरकाशी में नेशनल हाईवे-123 पर बड़ा हादसा हुआ। चामी के पास एक वाहन सुबह करीब छह बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन लोग थे जो देहरादून जा रहे थे। एक को रेस्क्यू कर लिया गया है। लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम ने खोज अभियान शुरू कर दिया है।

घायल वाहन सवार की पहचान सतीश रावत पुत्र रमेश रावत निवासी राजा रोड, सेलाकुई देहरादून के रूप में हुई है। वहीं लापता व्यक्तियों में संदीप पुंडीर निवासी जमनपुर सेलाकुई, देहरादून और जितेंद्र ध्यानी निवासी सिंहनीवाला, देहरादून है।

थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने वाहन दुर्घटना होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक घायल को बचा लिया गया है। दो की तलाश की जा रही है। वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं। पुलिस और 108 नौगांव मौके पर पहुंच चुकी है। एसडीआरएफ की टीम रवाना हो चुकी है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button